फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former district panchayat president Kesri Devi spoils

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशरी देवी से छिनैती

Fri, 15 Jul 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 15 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Former district panchayat president Kesri Devi spoils
वारदात
बसपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशरी देवी पटेल से गुरुवार रात केपी कम्यूनिटी के बाहर छिनैती हो गई। वे सपा नेता विनोद चंद्र दुबे के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होकर बाहर निकल रही थीं। बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया। घटना के बाद खलबली मच गई। सपा नेता के  यहां कार्यक्रम में तमाम वीआईपी के साथ पुलिस और प्रशासन के आला अफसर भी मौजूद थे। लिहाजा यहां सुरक्षा के तगड़े इंतजाम थे। इसके बावजूद छिनैती की घटना हैरान करने वाली है। जानकारी होने पर उनके बेटे विधायक दीपक पटेल जार्जटाउन थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


कचहरी रोड पर रहने वालीं बसपा नेता केशरी देवी पटेल गुरुवार को सपा नेता और जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे के बेटे के  प्रीतिभोज में शामिल होने केपी कम्युनिटी पहुंची थीं। समारोह में सत्ता पक्ष के विधायक, सांसद, मंत्री के साथ पुलिस प्रशासन के आला अफसर भी आए हुए थे। केशरी देवी पार्टी शामिल होकर जैसे ही गेट के बाहर निकलीं, एक बाइक पर दो बदमाश आए और उनका पर्स और चेन झपट्टा मारकर छीन ली।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें धक्का देकर मेडिकल चौराहे की ओर भाग निकले। गेट पर घुड़सवार पुलिस के दो जवान भी मौजूद थे। पार्टी में तमाम वीआईपी के मौजूद होने के बावजूद हुई घटना ने सबको सकते में डाल दिया। छिनैती की घटना के बाद भीड़ जुट गई। सूचना पाकर जार्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेरेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर केशरी देवी के बेटे दीपक पटेल भी मौके पर आ गए। बताया जाता है कि पर्स में 20 हजार रुपये नगद, मोबाइल और जरूरी कागजात थे। जार्जटाउन पुलिस मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed