{"_id":"590258f04f1c1b4522c0c263","slug":"former-deputy-block-chief-shot-8-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व उप ब्लाक प्रमुख को गोली मारकर आठ लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व उप ब्लाक प्रमुख को गोली मारकर आठ लाख रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 28 Apr 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार में खीरी इलाके के बहरइचा गांव में बुधवार रात पूर्व उप ब्लाक प्रमुख संतोष शर्मा को गोली मारकर बदमाश घ्र से आठ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दो दिन पहले ही जेल से छूटे बदमाश ने अपने दो साथियों संग यह वारदात अंजाम दी। घायल संतोष को शहर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने नामजद अपराधी ब्रहमदेव दुबे उर्फ सुल्ली और उसके साथियों की तलाश में छापेमारी की लेकिन देर रात तक वे पकड़ में नहीं आ सके थे।
बहरइचा गांव के रहने वाले संतोष मिश्रा पूर्व उप ब्लाक प्रमुख हैं। उनकी बेटी का अगले हफ्ते ब्याह है। शनिवार 29 अप्रैल को तिलकोत्सव तय है। वह शादी की तैयारी में जुटे थे। बुधवार रात करीब 10.30 बजे वह आंगन में बैठकर पैसे गिन रहे थे। उनके पास आठ लाख रुपये मौजूद थे। तभी बाइक पर तीन बदमाश पहुंचे। गर्मी होने की वजह से परिवार के कुछ सदस्य घर के बाहर थे। दरवाजा खुला था। बदमाश घर में घुसकर आंगन में पहुंच गए। संतोष ने शोर मचाया तो एक बदमाश ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली संतोष के बाएं पैर की जांघ में धंसी। परिजनों के जुटने तक में बदमाश आठ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। खबर फैली तो गांव वाले जुट गए। पुलिस भी पहुंची एम्बुलेंस में घायल संतोष को कोरांव सीएचसी भेजा गया।
वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया गया। रात में ही एसपी यमुनापार एके राय और सीओ मेजा खीरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कई जगह ताबड़तोड़ दबिश दी मगर आरोपी नहीं मिले। एसओ तारकेश्वर राय ने बताया कि संतोष के साले मिसिरपुर कोरांव के प्रदीप शुक्ला की तहरीर पर अपराधी ब्रम्हदेव दुबे उर्फ सुल्ली निवासी कटनहवा और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्रम्हदेव दो दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। पता चला है कि संतोष के बेटे और ब्रहमदेव के भाई के बीच दोस्ती है। बुधवार शाम ब्रहमदेव किसी बात पर तैश में आकर संतोष के घर गया तो उनके बीच कहासुनी हो गई थी। बस, सिके बाद उसने रात में गोली मारकर नगदी लूट ली।