फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Food poisoning, 85 cadets ill at NCC camp

एनसीसी कैंप में फूड प्वॉयजनिंग, 85 कैडेट बीमार

Tue, 25 Sep 2018 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 25 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
Food poisoning, 85 cadets ill at NCC camp
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
केपी इंटर कॉलेज में चल रहे दस दिनी एनसीसी कैंप में सोमवार को रात का खाना खाने के बाद करीब 85 कैडेट फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हो गए। खाना खाते ही एक के बाद एक छात्र बेहोश होकर गिरने लगे। कुछ को उल्टी-दस्त होने लगी। बीमार कैडेटों में 78 को आननफानन में बेली व एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में छह महिला कैडेट समेत 11 कैडेटों को सेना के अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फूड प्वायजनिंग का कारण बासी खाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कैडेटों के अभिभावकों के मुताबिक शाम करीब 7 बजे कैडेट्स को लाइन लगाकर रात का खाना दिया जा रहा था। इनमें सबसे पहले खाना लेने वाले सीएटीसी के कैडेटों ने भोजन लिया। इस बीच खाना खाने वाले कैडेट एक के बाद एक बेहोश होकर गिरने लगे। कुछ को उल्टी-दस्त होने लगी। बताते हैं कि साथी कैडेट की हालत खराब देख अन्य कैडेट घबरा गए। वे शोर मचाने लगे। एनसीसी अफसरों ने उन्हें कमांड देकर अंटेशन बोला और शांत रहने को कहा। इस बीच करीब 45 मिनट बीत गए। कैडेटों की हालत गंभीर देखकर वहां से किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां एसएसपी के साथ पहुंची कई थानों की पुलिस ने कैडेटों की मदद से बेली अस्पताल भेजा। वहां से देर रात एक के बाद एक करीब 46 कैडेटों को छुट्टी दे दी गई। बाद में बीमारों में 32 कैडेटों को बेली में रखा गया। 7 कैडेट एसआरएन अस्पताल ले जाए गए। यहां आईसीयू में भर्ती स्वाती दुबे, सृष्टि मिश्रा, माधुरी यादव, अंकित, खुशबू, शिखा और रंजीता गुप्ता को गंभीर हालत में सेना की एंबुलेंस से सेना अस्पताल ले जाया गया। रात में बेली से भी चार अन्य कैडेटों को भी गंभीर हालत में सेना अस्पताल भेजा गया। कॉलेज गेट पर सूचना पाकर पहुंचे कैडेटों के अभिभावकों को भीतर नहीं जाने दिया गया। वे रोते बिलखते और चिल्लाते रहे। बाद में एसएसपी ने उन्हें समझाया। रात करीब नौ बजे लोगों जबरन भीतर पहुंच गए।
विज्ञापन


केपी कॉलेज में 21 सितंबर से 15 यूपी एनसीसी बटालियन ने कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसमें इलाहाबाद, फतेहपुर की 65, 60,17 सहित कई अन्य एनसीसी बटालियन और एनसीसी 60 की गर्ल्स बटालियन की 150 छात्राओं सहित कुल 537 कैडेट कैंप कर रहे हैं। कैडेटों में फैजाबाद, अकबरपुर, लखनऊ, भदोही, अमेठी, दिल्ली, प्रतापगढ़ और इलाहाबाद के हंडिया, फूलपुर, सैदाबाद, जमनीपुर, हनुमानगंज, जसरा के कई कांवेंट स्कूलों और इविवि के 40 कैडेट भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी कैंप में कैडेट फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हुए हैं। सभी को इलाज के बेली और एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। जो अभिभावक अपने बच्चों को ले जाना चाहें, लिखित देकर ले जा सकते हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नितिन तिवारी, एसएसपी


मुख्यमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद में हुई फूड प्वॉयजनिंग की घटना का संज्ञान लेेते हुए बीमार बच्चों के इलाज की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को खाद्य सामग्री की जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed