{"_id":"584324c34f1c1b0d1ede963c","slug":"fog-at-loggerheads-two-trucks-two-drivers-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में भिड़े दो ट्रक, दोनों चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे में भिड़े दो ट्रक, दोनों चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे के बीच शनिवार सुबह इलाहाबाद-प्रतापगढ़ मार्ग पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों ट्रक चालकों की मौत हो गई। ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रकों में फंसे शवों को निकालकर चीरघर भेजा। इस दुर्घटना की वजह से प्रतापगढ़ मार्ग पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा। हादसे की जानकारी पाकर दोनों मृतकों के परिजन भी यहां आ गए।
मऊआइमा इलाके में शनिवार सुबह करीब छह बजे यह हादसा हुआ। उस वक्त घना कोहरा था। इलाहाबाद से प्रतापगढ़ जा रहे ट्रक ने हरिसेनगंज बाजार में गिट्टी लदे वाहन को ओवरटेक किया तभी सामने से आए दूसरे ट्रक से जोरदार भिडंत हो गई। दोनों ट्रक के केबिन तबाह हो गए। राहगीर जुट गए। मऊआइमा थाने की पुलिस पहुंची। दोनों ट्रकों के ड्राइवरों की मौत हो गई थी। उनके शव क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे थे। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रकों को अलग किया तो किसी तरह शव निकाले जा सके।
खलासी नदारद थे। अनुमान है कि वे हादसे में बचने के बाद भाग निकले। केबिन में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से दोेनो मृतकों की पहचान हो सकी। इलाहाबाद की तरफ से जा रहे ट्रक का ड्राइवर जवाहर लाल (50) गोंडा जनपद में मुंशी का पूरा नवाबगंज का रहने वाला था। दूसरे ट्रक का चालक प्रदीप कुमार (25) प्रतापगढ़ में अंतू इलाके के नगमलपुर गांव का निवासी था। दोनों ट्रक खाली थे। पुलिस ने मारे गए चालकों के घर में खबर दी। कोहरे के चलते जनपद में तीन दिन में दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है।