{"_id":"5843253f4f1c1b0f1ede92af","slug":"flying-cash-to-the-doctor-s-house-servant-ran-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के घर से नगदी उड़ाकर मुंबई भागा नौकर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर के घर से नगदी उड़ाकर मुंबई भागा नौकर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जार्जटाउन के एक डॉक्टर का नौकर घर से नगदी उड़ाकर फरार हो गया। नौकर के घर जानकारी की गई तो पता चला कि वह मुंबई चला गया है। आखिरकार डॉक्टर ने जार्जटाउन थाने में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर फरार नौकर की तलाश में लगी है।
जार्जटाउन में दरभंगा कॉलोनी लाउदर रोड के रहने वाले डॉ. आरपी मिश्र के यहां कौशांबी जिले में कोखराज इलाके के ककोल गांव का राजकुमार नौकर था। दीपावली पर घर जाते समय उसने डॉक्टर से 65 सौ रुपये मांगे। डॉक्टर ने उसे रुपये दे दिए। दूसरे दिन वह घर जाने की बात कहकर चला गया। कई दिन बाद नहीं लौटा तो डॉक्टर ने उसके मोबाइल पर कॉल की। फोन नहीं उठा तो आरपी मिश्र को शक हुआ। उन्होंने अपनी दराज चेक की तो उसमें रखे आठ हजार रु पये गायब थे। परेशान डॉक्टर जार्जटाउन थाने में राजकुमार के खिलाफ तहरीर दी। एसआई ब्रजेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर राजकुमार की तलाश की जा रही है।