फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five youths in Ranjiye attack with keel, one dies

रंजिश में पांच युवकों पर उस्तरे से हमला, एक की मौत

Sun, 27 May 2018 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 27 May 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
Five youths in Ranjiye attack with keel, one dies
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम गुलकाईपुर के पास कांशीराम आवासीय कॉलोनी में शनिवार की रात लगभग नौ बजे नशे में धुत एक युवक ने पांच लोगों को उस्तरा से वार करके घायल कर दिया। घायलों को तुरंत एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया जहां पहुंचने से पहले एक घायल भाईलाल ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। उधर, इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और चक्काजाम शुरु कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी नितिन तिवारी समेत वरिष्ठ पुलिस अफसर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कांशीराम आवासीय योजना के समीप शनिवार की रात काले खान अपने एक साथी मो. नसीम पुत्र मो. इरफान निवासी मऊदौसपुर के साथ तेज रफ्तार बाइक से पहुंचा वहां गुलकाईपुर के नरेंद्र कुमार 25 पुत्र कल्लू, मनोज कुमार मौर्या 28 पुत्र प्रहलाद, भाईलाल 25 पुत्र रामआसरे, सूरज मौर्या 26 पुत्र सुरेश, मनोज कुमार 28 पुत्र जीतलाल मौजूद थे। घायल नरेंद्र के मुताबिक इन लोगों ने तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया। इतने पर काले खान ने बाइक रोककर जेब से उस्तरा निकाल लिया और सभी पर अंधाधुंध तरीके से वार करने लगा। उस्तरे का सीधा वार भाईलाल और सूरज पर हुआ। दोनों के गले एवं चेहरे पर गहरे जख्म हो गए। दूसरे युवकों को भी गंभीर चोट आयी। हंगामा सुनकर जब तक वहां लोग पहुंचते सभी को बुरी तरह घायल कर हमलावर वहां से भाग गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि भाई लाल और सूरज खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहे थे। नरेंद्र, मनोज एवं मनोज मौर्या भी बुरी तरह घायल थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने के साथ एंबुलेस बुलाई। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उनको सीधा एसआरएन अस्पताल के लिए ले जाया गया लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही भाईलाल की मौत हो गई जबकि सूरज की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सभी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर एडीजी, एसएसपी नितिन तिवारी भी थोड़ी देर में मौके पर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए वहां भारी मात्रा में पुलिस बल भी बुला लिया गया। वारदात के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम भी किया। खबर लिखे जाने तक मौके पर तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाईलाल की मौत के बाद तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पच्चीस वर्षीय भाईलाल की बेहद कम उम्र में शादी हो गई थी। उसके बाद गांव में परिवार के साथ रहकर ही वह जीवकोपार्जन करता था। उसके दो पुत्र एवं एक पुत्री थी जिनमें छह साल का पुत्र शेखर, चार साल का लड़की श्वेता एवं ढाई साल का एक लड़का और था। हादसे की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed