फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   five murder in allahabad shivkuti

बड़े भाई को चार बच्चों समेत काट डाला

Mon, 19 Sep 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 19 Sep 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
five murder in allahabad shivkuti
crime
शहर में शिवकुटी थाने के निकट रहने वाले कबाड़ कारोबारी मोहर्रम की शनिवार रात घर के भीतर दो बेटे और दो बेटियों समेत चापड़ से काटकर हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी दिदिया भी हमले में गंभीर घायल है। वह अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रही है। रविवार सुबह चार बच्चों समेत कारोबारी के कत्ल का पता चला तो हाहाकार मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू की। घायल पत्नी को अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद ही क्राइम ब्रांच ने मारे गए मोहर्रम के छोटे भाई राजन को चचेरे भाई सूरज समेत गिरफ्तार कर संपत्ति के बंटवारे के विवाद में हुए सामूहिक हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घर से लूटे गए गहने, नगदी, कत्ल में इस्तेमाल औजार, रक्तरंजित कपडे़ बरामद कर लिए।
विज्ञापन

शिवकुटी थाने से महज सौ मीटर के फासले पर है मोहर्रम का मकान। तीन भाइयों में सबसे बड़ा मोहर्रम, पत्नी दिदिया, दो बेटों और दो बेटियों के साथ मकान के पहले तल पर बने कमरे और टीनशेड में रहता था। निचले हिस्से की एक कोठरी में वह कबाड़ का धंधा करता था।
विज्ञापन


उसी मकान के बाकी हिस्से में मंझला भाई मुन्ना और छोटा भाई राजन भी पत्नी-बच्चों संग रहते हैं। रविवार सुबह करीब सात बजे कबाड़ी रोजन आया तो मोहर्रम के हिस्से कादरवाजा बंद था। आमतौर पर वह सवेरे ही जग जाता था। कबाड़ी रोजन ने इस बारे में मोहर्रम की सास बिल्लो को बताया। कुछ देर खटखटाने के बाद दरवाजा तोड़कर लोग सीढ़ी से ऊपर पहुंचे तो सन्न रह गए। टीनशेड के नीचे पलंग पर मोहर्रम (55) और उसका बेटा विशाल उर्फ शुभम (18) लहूलुहान पड़ा था। हर तरफ खून था। कमरे में मोहर्रम की पत्नी दिदिया (48), बेटी नंदिनी उर्फ रानी (16), पुत्र बादल उर्फ छोटू (13) और बेटी बबिता उर्फ बल्लो (10) खून से लथपथ पड़े थे। यह देख कोहराम मच गया। दिदिया की सांस चल रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। मोहर्रम और उसके चार बच्चों की मौत हो चुकी थी। उन्हें धारदार हथियार से काटकर मारा गया था। सूचना पाकर कुछ ही देर में शिवकुटी पुलिस समेत कई अफसर पहुंच गए। आईजी जोन, एसएसपी, एसपी क्राइम, एसपी सिटी भी क्राइम ब्रांच के साथ आ गए। अस्पताल में भर्ती दिदिया द्वारा मजिस्ट्रेट को दिए बयान से पुलिस को कातिलों का सुराग मिल गया। हत्याकांड का पता चलने के घंटे भर बाद ही क्राइम ब्रांच ने मोहर्रम के छोटे भाई राजन को उसके चचेरे भाई सूरज समेत गिरफ्तार कर लिया। राजन की आपे गाड़ी में मोहर्रम के घर से लूटे गए आभूषण-नगदी और कुछ सामान मिले। आरोपियों की निशानदेही पर घर से करीब तीन किमी दूर शिवपुरी कॉलोनी में नाले से चापड़, पेचकस, राड, दस्ताने और खून सने कपड़े भी बरामद कर लिए। गिरफ्तार राजन ने कुबूला कि वह भाई-भतीजों से लगातार अपमान झेल रहा था। संपत्ति के बंटवारे में भी मनमानी से वह बौखलाया था इसलिए उसने ये कत्ल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed