{"_id":"5921f2f54f1c1b8c17535c5b","slug":"five-accused-preparing-for-narco-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचों आरोपियों के नारको टेस्ट की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांचों आरोपियों के नारको टेस्ट की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 22 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Narcotics raid
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज के सहावपुर में दो बेटी, मां और बाप की सामूहिक हत्याकांड की नए सिरे से जांच होगी। इसके लिए अगले सप्ताह लखनऊ से फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और उसके विशेषज्ञ घटना स्थल पर जाएंगे। जो कि सीन आफ क्राइम का रिकंस्ट्रक्शन करेंगे। उसी के बाद नए सिरे से इस हत्या कांड की जांच शुरू होगी। जांच में इंस्पेक्टर नवाबगंज के साथ पांच और तेज तर्रार दरोगा की टीम रहेगी। जो कि हर सप्ताह विवेचना की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेंगी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि इस कांड के पांचों आरोपियों का नारको टेस्ट कराने के लिए अदालत से अनुमति ली जाएगी।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी शाम को नवाबगंज के सहावपुर जूड़ापुर गांव पहुंचे। यहां पीड़ित परिवार के रंजीत और बबीता से मिले और हत्याकांड की पूरी जानकारी की। उन्होंने घर का क्राइम सीन भी देखा। गांव के अन्य मोहल्लों में भी गए। उन्होंने बताया कि इस हत्या कांड की जांच के लिए इंस्पेक्टर के साथ पांच तेज तर्रार दरोगा को भी शामिल किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी के नारको टेस्ट के लिए सक्षम न्यायालय में आवेदन करेंगे। अदालत से अनुमति मिलने पर उनका नारको टेस्ट भी कराया जाएगा। क्राइम सीन का रिकंस्ट्रक्शन करने के लिए लखनऊ में फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक से बात हो गई है। उनकी टीम अगले सप्ताह इलाहाबाद आएगी और उसकी रिपोर्ट को भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।
पिछले सप्ताह पीड़ित परिवार के रंजीत और बबीता प्रदेश सरकार की मंत्री रीता जोशी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से लखनऊ में मिले थे। उन्होंने माता पिता और दो बहनों की हत्या की जांच नए सिरे से कराने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने उनको हत्या कांड का ठीक से खुलासा कराने और दोषियों को गिरफ्तार कराने का आश्वासन दिया था। उसी के बाद डीजीपी के निर्देश पर जांच में फिर से तेजी आ गई है। उन्होंने हर सप्ताह इस जांच की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है।