{"_id":"581a45004f1c1bc52b436157","slug":"fishing-fights-two-factions-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने के झगड़े में दो गुटों में टकराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मछली पकड़ने के झगड़े में दो गुटों में टकराव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 03 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब में मछली पकड़ने के विवाद में बुधवार शाम बलीगंज कस्बे में बवाल हो गया। गिर्दकोट गांव में तालाब पर झगड़े के बाद एक गुट के लोगों ने कस्बे में जाकर दूसरे गुट पर हमला बोल दिया। जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले जिसमें दोनों तरफ के कई लोग घायल हो गए। तीन लोगों को पुलिस ने अस्पताल भेजा। कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस-प्रशासन के अफसर पहुंच गए। घटना की जांच हो रही है।
बलीगंज गांव से सहाबुद्दीन अपने कुछ साथियों संग बुधवार शाम करीब पांच बजे बगल के गांव गिर्दकोट के तालाब पर मछली पकड़ने गया था। वहां मौजूद युवकों से उनकी कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। सहाबुद्दीन और उसके साथी झगड़े के बाद बलीगंज भाग गए। घंटे भर बाद गिर्दकोट से दर्जन भर से ज्यादा लोग लाठी-डंडे लेकर बलीगंज कस्बा पहुंचे और वहां विरोधी गुट के लोगों पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और धारदार हथियार से वार किए गए।
पांच लोग घायल हो गए। बलीगंज के सहाबुद्दीन (25), कमरूद्दीन (55), मोहम्मद सिराज (25) जख्मी हुए। दूसरे गुट के घायलों को लेकर लोग गिर्दकोट भाग गए। दो गुटों में टकराव की जानकारी पाकर कई थानों की फोर्स के साथ अफसर बलीगंज पहुंच गए। एसडीएम हंडिया धीरेंद्र प्रताप भी हंडिया थाने आ गए। बलीगंज के तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। देर रात तक कई थानों की पुलिस बल गांव में मुस्तैद रहा। पुलिस ने बताया कि घायलों से तहरीर लेकर मुकदमा लिखकर जांच और गिरफ्तारी की जाएगी।