फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fireworks at soldiers and police inspector manhandled

दरोगा और सिपाहियों पर थाने असलहे, हाथापाई की 

Sun, 08 May 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Fireworks at soldiers and police inspector manhandled
पु‌लिस - फोटो : Desk
सोरांव इलाके में शनिवार को महरूडीह गांव में अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया। दरोगा और सिपाहियों पर असलहे तानकर उनके साथ हाथापाई की। पुलिस पर हमले से गांव में खलबली मच गई। दरोगा से सूचना पाकर सोरांव थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ पहुंचे तो असलहाधारी भाग गए। इस मामले में दरोगा और जमीन मालिक की तरफ से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। आरोपियों में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत नौ नामजद और 75 अज्ञात हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


महरूडीह गांव के उमानंद द्विवेदी ने शनिवार को करीब बारह बजे 100 नंबर पर सूचना दी कि उसकी जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा करने आए हैं। खबर मिलते ही उपनिरीक्षक अवधेश मिश्रा सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे तो देखा कि वहां करीब 80 लोग अवैध कब्जा कराने का प्रयास कर रहे थे, जिसमें कई लोगों के हाथों में हथियार भी थे। पुलिस टीम ने उन्हें टोका तो वे हटने की बजाय पुलिस पर ही हमलावर हो गए।
विज्ञापन


आरोप है कि उन लोगों ने दरोगा और सिपाहियों से उलझ गए और धमकाने लगे। असलहे भी लहराते हुए पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर ली। पुलिस टीम ने जमीन के कागजात दिखाने को कहा लेकिन असलहाधारियों ने एक नहीं सुनी। पुलिस को घिरा देख गांव वाले भी घबरा गए। दरोगा अवधेश ने किसी तरह फोन से थानाध्यक्ष सोरांव विजय कुमार सिंह को सूचना दी तो वे पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मगर उन्हें आते देख असलहों से लैस भी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा की तहरीर पर सोरांव थाने में हथिगहां गांव नवाबगंज निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज पांडेय, सुभाष उपाध्याय, करीमुद्दीपुर गांव नवाबगंज के सागर उपाध्याय, उसके भाई सत्यम उपाध्याय, धमेंद्र कुमार पांडेय उर्फ दीवान, अनुज, फरीदपुर गांव निवासी फूल तिवारी, अमरनाथ, शिवपुर गांव सोरांव निवासी गिरजाशंकर तिवारी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, सरकारी कर्मचारी पर हमले की धारा में केस दर्ज किया गया। इसके अलावा जमीन मालिक उमानंद ने भी तहरीर दी तो उस पर भी इन्हीं आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर लिखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed