{"_id":"31ca5a48f3d6f5067f2b99e8689c1e78","slug":"fir-against-13-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरा मशीनों की सील तोड़ी, 13 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरा मशीनों की सील तोड़ी, 13 के खिलाफ एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुल्दाबाद की लकड़मंडी में 13 लोगों ने आरा मशीनों की सील तोड़कर फिर से पेड़ों की कटाई शुरू कर दी। खबर वन विभाग को मिली तो जांच के बाद 13 लोगों के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मुकदमे वन रक्षक शिवदत्त सिंह ने दर्ज कराए। उन्होंने बच्चा, अर्जुन, धारा, चिलड़ी, कल्लू, राजन, लतीफ, पप्पू, जगदीश, ठाकुर, भानु और शकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखवाया गया है, उनकी मशीनों को वन विभाग ने पहले सील कर दिया था।
आरोप था कि अवैध रूप से काटे गए पेड़ों को लकडमंडी की इन्हीं आरा मशीनों में लाकर चीरा जाता है। वन विभाग ने काफी मात्रा में लकड़ी भी बरामद की थी। मशीनों के सील होने के कुछ ही दिन बाद दबंगई के बल पर फिर से काम शुरू कर दिया गया था। सील को तोड़ने के बाद पेड़ों की कटाई का काम धड़ल्ले से किया जाने लगा। जानकारी मिलने पर वन रक्षक शिवदत्त सिंह ने खुल्दाबाद थाने में बृहस्पतिवार को तहरीर दी। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद आरके सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।