फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Featured in factories , large quantities Rusk and garam masala Seas

फैक्ट्रियों में छापा, बड़ी मात्रा में रस्क और गरम मसाला सीज

Sat, 16 May 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 16 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Featured in factories , large quantities Rusk and garam masala Seas
इलाहाबाद, 15 मई। बेनी में शुक्रवार को दो फैक्ट्रियों में छापा मारकर बड़ी मात्रा में रस्क और गरम मसाला सीज कर दिया गया। साथ ही बिना लाइसेंस फैक्ट्री के संचालक और वहां बड़े पैमाने पर गंदगी पाए जाने पर दोनों फैक्ट्रियों को नोटिस जारी कर दिया गया। हालांकि दोनों ही फैक्ट्रियों का संचालक एक है। मौके से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को बेनीगंज स्थित संगम बेकर्स में छापा मारा। प्रतिष्ठान में बिना लाइसेंस के रस्क बनाया जा रहा था। टीम ने शगुन मिल्क रस्क एवं सत्यम मिल्क रस्क का नमूना जांच के लिए इकट्ठा किया और तकरीबन एक लाख रुपये मूल्य के रस्क के 3100 पैकेट सीज कर दिए। लाइसेंस न होने और मौके पर गंदगी पाए जाने पर टीम ने फैक्ट्री मालिक ओम शरण सक्सेना को नोटिस जारी कर दिया। ओम शरण की बेनीगंज में ही संगम नमकीन नाम से एक और फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री का संचालन भी बिना लाइसेंस के किया जा रहा था।
विज्ञापन


टीम ने संदेह के आधार पर गरम मसाले का नमूना लेकर जांच के भेज दिया और मौके पर मिले 25 किलो गरम मसाले को सीज कर दिया। बगैर लाइसेंस फैक्ट्री का संचालन करने और साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न होने पर फैक्ट्री मालिक ओम शरण को एक और नोटिस जारी कर दिया गया। इसके अलावा झलवा स्थित राकेश कोहली के रेस्टोरेंट पर छापा मारते हुए संदेह के आधार पर हल्दी पाउडर का नमूना जांच के लिए भेजा गया और मौके पर गंदगी पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed