{"_id":"774ac744a60d9542f3f7975e15c693be","slug":"father-and-dives-into-the-river-from-the-bridge-in-front-of-the-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के सामने पुल से यमुना में कूदी छात्रा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के सामने पुल से यमुना में कूदी छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएससी की छात्रा ने सोमवार दोपहर पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नये पुल से यमुना में छलांग लगा दी। वह पिता के सामने रेलिंग पर चढकर यमुना में कूदी थी। पिता और राहगीरों ने शोर मचाया। नीचे नाव पर मौजूद मल्लाहों ने यमुना में कूदकर छात्रा को डूबने से बचा लिया। खबर पाकर नैनी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने निकट के निजी हॉस्पिटल में छात्रा का इलाज कराया। फिर परिजन उसे घर ले गए।
उत्तरी लोकपुर की रहने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा को सोमवार दोपहर उसके पिता ने किसी बात पर फटकार दिया। बस इतनी सी बात पर तैश में आकर छात्रा ने आत्महत्या की ठान ली। वह घर से निकली तो संशकित होकर पिता भी पीछे लग गए। पिता ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। वह नए पुल पर पहुंची और अचानक रेलिंग पर चढ़कर यमुना में कूद गई। बेटी को पुल से कूदता देख पिता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। राहगीर भी जुट गए। नीचे यमुना में नाव से गुजर रहे मल्लाहों ने छात्रा को कूदता देखा तो उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए। मल्लाहों ने कुछ देर में छात्रा को पानी से बाहर निकाल लिया लेकिन इतनी देर में वह बेसुध हो गई थी। इस बीच जेल रोड चौकी प्रभारी सुनील सिंह भी आ गए थे। बेसुध छात्रा को पास के निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया। फिर उसे समझा-बुझाकर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।