फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmer killed with sharp weapons in Allahabad

इलाहाबाद में किसान का धारदार हथियार से कत्ल

Sun, 10 Jul 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 10 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed with sharp weapons in Allahabad
‌क‌िसान की हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
यमुनापार मेें नारीबारी चौकी से कुछ दूरी पर शुक्रवार रात किसान अशोक सिंह का पंपिग सेट के पास सोते में कत्ल कर दिया गया। साथ सो रहे दामाद का कहना है कि वह भोर में शौच के लिए गया था। लौटने पर उसने अशोक को खून से लथपथ देखा। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बची। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। खोजी कुत्ते को भी लाकर छानबीन की। पुलिस को कत्ल में दामाद पर संदेह है। उसका बयान भी संदिग्ध है। ऐसे में पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन


मूल रूप से गन्ने चौराहा बारा निवासी अशोक सिंह चौहान (47) कुछ साल पहले नारीबारी में आकर बस गया था। उसने गन्ने में सारी जमीन बेचकर नारीबारी पुलिस चौकी से करीब पौन किलोमीटर दूरी पर पांच बीघा खेत खरीद लिए थे। खेत के बीच में ही उसने पंपिग सेट भी लगाया था। वह खेती के जरिए पत्नी-बच्चों संग गुजारा करता था। रोज की तरह शुक्रवार रात भी वह पंपिग सेट के बाहर चारपाई पर सोया था। देवीबांध गांव निवासी उसका दामाद त्रिभुवन भी साथ सोया था।
विज्ञापन


अशोक की पत्नी उषा देवी देवीबांध गांव में बीमार बेटी सीता के पास गई थी। शनिवार भोर में करीब चार बजे दामाद त्रिभुवन ने गांव में शोर मचाया कि अशोक को धारदार हथियार से मार दिया गया है। गांव वाले वहां जुटे। अशोक की सांस चल रही थी। उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव वापस घर ले जाया गया। खबर पाकर एसडीएम बारा राजकुमार द्विवेदी, सीओ विजय शंकर तिवारी शंकरगढ़ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। खोजी कुत्ते को भी वहां लाया गया जो मृतक के घर से घटनास्थल पर आकर दामाद त्रिभुवन को देख भौंकने लगा। पुलिस ने दामाद को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका बयान भी पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। उसने कहा है कि भोर में करीब चार बजे वह शौच के लिए गया तभी उसके ससुर अशोक पर हमला किया गया। वह कुछ देर बाद लौटा तो अशोक लहूलुहान पड़ा था पुलिस को शक है कि संपत्ति के चक्कर में कत्ल किया गया है। पुलिस को घटनास्थल पर कोई धारदार हथियार नहीं मिला है। एसपी यमुनापार अशोक ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली और थानाध्यक्ष शंकरगढ़ को कत्ल के जल्द खुलासे की हिदायत दी।

अशोक चौहान की हत्या ने उसकी पत्नी और बेटियों को गहरी मुसीबत में डाल दिया है। पत्नी उषा के अलावा उसकी चार बेटियां और दस वर्षीय पुत्र राजा है। चार बेटियों में बड़ी सीता (25) की शादी हो चुकी है। तीन बेटियां रीता (22), गीता (17) और सुनीता (8) तथा बेटे राजा की परवरिश और शादी अब कैसे होगी? यह बड़ा सवाल है जो गम में डूबी पत्नी उषा को मथता रहा। शुक्रवार को वह बेटे राजा के साथ देवी बांध गांव में बीमार बेटी सीता के पास गई थी। तीन बेटियां घर में थी जो सुबह पिता के कत्ल का पता चलते ही घर से निकलकर चीखने लगीं। 


देवरा गांव में टोंस नदी किनारे शनिवार सुबह एक युवक का शव देख वहां भीड़ लग गई। गांव वाले जुटे तो खबर पाकर पुलिस फोर्स भी पहुंची। युवक का शव कई दिन पुराना लग रहा था। कपड़े नहीं थे। पुलिस ने शक जताया कि शव प्रवाहित किया गया था जो किनारे लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed