फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Falling from the Seventh Floor of AG

एजीकर्मी की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत

Fri, 29 Jun 2018 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 29 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
Falling from the Seventh Floor of AG
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिविल लाइंस में गुरुवार की सुबह एजी आफिस की सातवीं मंजिल से गिरकर एजी आफिस के एक क्लर्क की मौत हो गई। वह किन परिस्थितियों में नीचे गिरे, इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि वह हादसे का शिकार हो गए या फिर खुदकुशी कर ली। घरवालों ने इसे हादसा बताया है। क्लर्क के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन


मूल रूप से मऊनाथ भंजन के निवासी अरविंद कुमार (30) परिवार समेत रसूलाबाद में रहते थे। वह एजी आफिस के अनुभाग तीन में बतौर क्लर्क तैनात थे। अरविंद कुमार (30) गुरुवार की सुबह करीब सात बजे दफ्तर जाने की बात कहकर निकल गए थे। करीब साढ़े नौ बजे साइकिल स्टैंड के टीन शेड पर अचानक तेज आवाज के साथ अरविंद नीचे गिरे। वह गंभीर रूप से घायल थे। घटना से वहां हड़कंप मच गया। एजी आफिस के अधिकारी उन्हें एंबुलेंस से तुरंत जागृति हास्पिटल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एसआरएन अस्पताल रिफर कर दिया गया, वहीं उपचार के दौरान अरविंद की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान कर्मचारियों ने अरविंद के घर वालों को भी सूचना दे दी थी। वे भी अस्पताल पहुंच गए थे। अरविंद की मौत के बाद वे शव लेकर रसूलाबाद स्थित अपने घर चले गए। एजी आफिस के अधिकारी राम करण ने पुलिस को अरविंद की मौत पर तहरीर दी। पुलिस घर पहुंची तो घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि अरविंद बीमार चल रहे थे। वह हादसे का शिकार हो गए। बाद में पुलिस के अधिकारियों और दफ्तर वालों के समझाने पर वह पोस्टमार्टम को राजी हुए। सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र ने बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच की है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या हादसे का। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी। फिलहाल इतना पता चला है कि अरविंद सातवीं मंजिल से नीचे गिरे थे। एजी आफिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज मांगेे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed