{"_id":"5a171e9f4f1c1bc45b8b80b7","slug":"fake-court-marriage-certificate-and-photo-sent-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्स एप पर भेजा फर्जी कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट और फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्स एप पर भेजा फर्जी कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट और फोटो
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूंसी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के परिजनाें के व्हाट्स एप नंबर पर एक युवक ने अपनी और युवती की शादी का फर्जी सर्टिफिकेट व फोटो भेजकर सनसनी फैला दी। युवती रिटायर्ड डिप्टी एसपी की पोती है। आरोपी ने इससे पहले युवती से छेड़खानी भी की और उसके परिजनों को फोन पर धमकी दी। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर बृहस्पतिवार को आरोपी युवक समेत तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
झूंसी क्षेत्र में रहने वाले एक रिटायर्ड डिप्टी एसपी की पोती को सोरांव थाना क्षेत्र के शांतिपुरम पॉवर हाउस के पीछे गद्दोपुर, फाफामऊ का रहने वाला सचिन शुक्ला आए दिन परेशान करता था। वह युवती से अक्सर छेड़खानी करता। युवती ने अपने घरवालों से बताया तो उन्होंने सचिन को रोकने की कोशिश की तो उसने घरवालों को फोन कर धमकी दी।
जब घर वाले रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के पास गए तो सचिन ने कोर्ट मैरेज का सर्टिफिकेट बनवाकर उसके साथ विवाह करने का दावा किया। कोर्ट मैरेज सर्टिफिकेट को युवती के परिजनों के व्हाट्एसएप नंबर पर उसकी फोेटो के साथ भेजा गया। इससे परिजन परेशान हो उठे। परिजनों का आरोप है कि फर्जी कोर्ट मैरिज की आड़ में सचिन युवती का यौन शोषण भी करना चाहता था। परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस के आला अफसरों से की गई। इस पर बृहस्पतिवार को आरोपी सचिन शुक्ला और उसके दो परिजनों के खिलाफ छेड़छाड़, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।