फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Failed to plunder the bank manager punk hit knife

लूट में नाकाम बदमाश ने बैंक मैनेजर को मारा चाकू

Sun, 14 Aug 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 14 Aug 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Failed to plunder the bank manager punk hit knife
प्रतीकात्मक तस्वीर
आवास विकास कालोनी में शुक्रवार रात घर में अकेले घुसे बदमाश ने बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। लूटपाट में नाकाम बदमाश घायल दंपति को छोड़करफरार हो गया। पड़ोसी से घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


मूलत: संत रविदास नगर के रोही गांव निवासी फूलगेंद्र सिंह इंडियन ओवरसीज बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। मौजूदा समय में वह हाईकोर्ट के पास सब एरिया कैंटीन की शाखा में तैनात हैं। वह आवास विकास कालोनी योजना तीन मेंसेक्टर सात के एमआईजी मकान में परिवार समेत रहते हैं। उनका बड़ा बेटा सतीश सिंह एमपी के सतना जिले में ठेकेदारी करता है। छोटा बेटा अभिषेक कोलकाता की सीमेंट फैक्ट्री में इंजीनियर है। यहां फूलगेंद्र सिंह पत्नी शांति देवी, दो बहुओं और नाती-नतिनी के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात तकरीबन साढ़े आठ बजे वह बाइक पर बैंक से घर लौटे। कुछ देर बाद वह कमरे में पत्नी शांति और नतिनी साक्षी के साथ बैठे थे तभी एक बदमाश आकर साक्षी के पीछे खड़ा हो गया। फूलगेंद्र्र ने बदमाश को देखा तो सन्न रह गए। वह बच्ची को बचाने के लिए आगे बढ़े तो बदमाश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश ने फूलगेंद्र के हाथ, पीठ और पेट पर चाकू से आधा दर्जन से ज्यादा वार किए। पत्नी शांति ने बचाने की कोशिश की तो बदमाश ने उन पर भी चाकू से कई प्रहार किए। पति-पत्नी खून से लथपथ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुओं ने चीख-पुकार की तो बदमाश भागने लगा। घायल फूलगेंद्र ने उठकर बदमाश का पीछा किया लेकिन वह गेट से निकलकर भाग गया। कंट्रोल रूम से सूचना पाकर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया। बदमाश अभी पकड़ा नहीं गया। पुलिस का अनुमान है कि फूलगेंद्र शाम को जब घर लौटे तभी वह पीछे से घर में घुस गया था। 

लूटपाट की नियत से घर में घुसे बदमाश को दबोचने के लिए शाखा प्रबंधक अपनी जान पर खेल गए। सिंह और उनकी पत्नी ने बदमाश से तकरीबन दस मिनट तक संघर्ष किया। बदमाश दो चाकू लेकर आया था। बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमले के दौरान उसका एक चाकू टूट गया तो उसने दूसरे चाकू से हमला कर दिया। बाद में बदमाश टूटा चाकू वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से टूटा चाकू बरामद किया है। 

घर में घुसे बदमाश ने चाकुओं से वार कर बैंक मैनेजर फुलगेंद्र और उनकी पत्नी की हत्या की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दफा 307 की बजाय हल्की धाराओं 425 व 324 में मुकदमा दर्ज किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच में धारा बढ़ाई जाएगी। 


पुलिस का कहना है कि सप्ताह भर पहले एक व्यक्ति बैंक मैनेजर के घर चंदा मांगने आया था, जिससे कहासुनी हो गई थी। हो सकता है वही व्यक्ति बदला लेने के इरादे से घर में घुसा हो। हालांकि बैंक मैनेजर ने पुलिस की थ्योरी से पूरी तरह इंकार किया है। फूलगेंद्र सिंह का कहना है कि जो व्यक्ति चंदा लेने आया था उसकी उम्र तकरीबन 45 साल रही होगी। झगड़े की बात भी गलत है। श्री सिंह ने बताया कि शर्ट और जींस पहले घर में घुसे बदमाश की उम्र 25 साल रही होगी। पुलिस बैंक मैनेजर के घर के सामने वाले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed