{"_id":"571679994f1c1bc1148b480d","slug":"entered-the-house-to-rape-accused-of-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर रेप की कोशिश, आरोपी की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर रेप की कोशिश, आरोपी की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के करछना इलाके में सोमवार रात एक युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर कमरे में सो रही15 साल की लड़की के साथ दुराचार की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर परिवार के लोगों की नींद खुली तो उन्होंने युवक को घेरकर पीटा। मारपीट के दौरान ही वह मौका पाकर भाग निकला। मंगलवार सुबह करछना थाने में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर पुलिस ने छापेमारी की पर वह मिला नहीं।
15 साल की यह लड़की शबनम (नाम काल्पनिक) अपनी मां के साथ ननिहाल में रहती है। सोमवार को उसकी मां फूलपुर स्थित ससुराल गई थी। रात में परिवार के लोग छत पर सोए थे। लड़की कमरे में थी। आधी रात बाद उसकी चीख सुनकर परिजनों की नींद खुली। वे कमरे में गए तो वहां शबनम के साथ पड़ोस में रहने वाला युवक इकबाल खींचतान कर रहा था।
परिजनों ने उसे दबोचकर पीटा मगर घायल होने के बाद भी वह धमकी देते हुए घर से निकलकर भाग गया। अनुमान है कि वह पिछली दीवार फांदकर रेप की नीयत से घर में घुसा था। मंगलवार को फूलपुर से माता-पिता लौटे तो उन्होंने करछना थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने घर में घुसकर रेप की कोशिश और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।