फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Entangled in the web of bogus company lost money

फर्जी कंपनी के जाल में फंसकर गंवाई रकम

Sat, 05 Sep 2015 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 05 Sep 2015 02:48 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के क्षेत्र करने वाली कंपनी ने निवेशकों को झांसा देकर करीब 50 लाख रुपये का चूना लगाया है। खास बात यह है कि निवेशक स्वयं भी दूसरी कंपनियों के संचालक है। कंपनी रकम जमा कराने के बाद अपना कार्यालय बंद कर भाग गई। निवेशकों की शिकायत पर सीजेएम ने सिविल लाइंस थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


आवेदक राहुल अग्रवाल और अन्य ने सीजेएम न्यायालय में अर्जी देकर कहा है कि वह तीन फर्मों रार कन्फ्यूर ट्रेड काम लिमिटेड, रेवी हेक् नोसर्विस, मे. कन्फ्यूर के निदेशक हैं। उन्होंने सिविल लाइंस संगम प्लेस स्थित फर्म फेयर व्यू फोरेक्स लिमिटेड जो ऑनलाइन ट्रेडिंग और धन निवेश कराने का काम करती है में 39 लाख15हजार रुपये का निवेश किया था। इसके अलावा एग्रीमेंट के तौर पर 10 लाख रुपये जमा किए थे। वादी राहुल अग्रवाल का कहना है कि फेयर व्यू के निदेशक तौसीफ इस्लाम उनके इलाके नैनी के ही रहने वाले हैं, इसलिए उन पर भरोसा करके एक जून 2012 से उन्होंने निवेश प्रारंभ किया।
विज्ञापन


सितंबर 2012 तक उन्होंने 39,15,000 रुपये का निवेश किया। कंपनी ने इसकी रशीद भी दी है। मगर 31 जनवरी 13 को किए गए निवेश की रशीद कंपनी का नाम बदला हुआ था। पूछने पर बताया कि कंपनी के नाम में परिवर्तन किया गया है मगर पंजीकरण संख्या आदि वही है। इस दौरान राहुल ने कंपनी से एग्रीमेंट भी किया जिसकी सिक्योरिटी मनी 10 लाख रुपये जमा की। शर्त के अनुसार निवेश की गई रकम जब ब्याज सहित मांगी गई तो कंपनी के निदेशक अपने टाल मटोल करते रहे फिर एक दिन दफ्तर में ताला लगाकर गायब हो गए। मोबाइल फोन भी बंद कर दिया। अर्जी में तौसीफ इस्लाम के अलावा मो. तालिब, फुरकान, मो. मंसूर, रसीद अहमद, पवन दुबे, तहसीन सिद्दकी और सैयद गौसुद्दीन अहमद के खिलाफ शिकायत की गई है। यह लोग कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्य हैं। सीजेएम ने सिविल लाइंस थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed