फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Encouraged students protested

भड़के छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 12 Feb 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 12 Feb 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
Encouraged students protested
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र दिलीप कुमार सरोज की कटरा स्थित एक रेस्टोरेंट में नृशंस हत्या से छात्रों में गुस्सा है और अब वे आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि सभी हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। छात्रों ने इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष अवनीश यादव कहना है कि एक छात्र को शहर के सबसे व्यस्त इलाके में खुलेआम पीट-पीटकर मार डाला गया। यह प्रशासन और शासन दोनों के लिए शर्मनाक है। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस समय से नहीं पहुंची। अगर छात्र को समय रहते इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह का कहना है कि दलितों पर हमले के मामले सामने आ रहे हैं और अब एक छात्र इसका शिकार हो गया। छात्र को खुलेआम पीटकर मार डाला गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। साफ नजर आ रहा है कि काफी देर तक उसकी पिटाई की जाती रही, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अब छात्र-छात्राएं भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन


इविवि छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि छात्रों पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं। इस बार तो हद हो गई। एक छात्र को बेरहमी से पीटकर खुलेआम मार दिया गया। छात्र सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। पुलिस के संरक्षण में चल रही गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीसी छात्रसंघ के अध्यक्ष विवेक तिवारी का कहना है कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात कर हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सोमवार को कॉलेज खुलने पर छात्रों के साथ बैठक करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे। वहीं, सीएमपी छात्रसंघ के अध्यक्ष ऋषभ यादव का कहना है कि जिन युवाओं की बदौलत प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, उन्हीं युवाओं की हत्या की जा रही है। दिलीप जैसे छात्र घर छोड़कर यहां कुछ बनने का सपना लेकर आते हैं। हत्यारों ने न सिर्फ दिलीप, बल्कि युवाओं के सपनों का भी कत्ल किया है। उधर, छात्र युवा संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस घटना के खिलाफ छात्र एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी में एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र की कटरा में हुर्ह हत्या से कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र आहत हैं। एडीसी के प्राचार्य डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह कॉलेज खुलने के बाद कंडोलेंस होगा और उसके बाद एक दिन के लिए कॉलेज छुट्टी घोषित कर दी जाएगी। दो दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय और कॉलेज खुलेंगे। इन दो दिनों के बीच एक छात्र को खुलेआम पीट-पीटकर मार डालने की घटना सामने आई है और छात्र इस घटना को लेकर आंदोलित है। ऐसे में कॉलेज खुलने पर बवाल की आशंका बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसी के प्राचार्य ने पुलिस प्रशासन ने कॉलेज के आसपास फोर्स तैनात किए जाने की मांग की है। हालांकि अन्य कॉलेजों के बाहर भी सुरक्षा बल तैनात किए जाने की तैयारी है।


घटना के बाद एडीसी के कई छात्र रविवार को पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे और वहां मौजूद पुलिस अफसरों से कातिलों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। वहां मौजूद छात्र काफी गुस्से में थे। कई छात्र तो सीधे कॉलेज के प्राचार्य के पास पहुंचे, जिसके बाद प्राचार्य डॉ. अतुल सिंह ने पुलिस के अफसरों से संपर्क किया और उन्होंने भी हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तार की मांग की। प्राचार्य ने बताया कि घटना से सभी झुब्ध हैं। सोमवार को कॉलेज खुलने पर शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए उन्होंने पुलिस के अफसरों से बात की है और कॉलेज के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की मांग की है। अफसरों ने भी सुरक्षा बल तैनात किए जाने का भरोसा दिया है। उधर, पुलिस न केवल एडीसी, बल्कि अन्य कॉलेजों के आसपास भी फोर्स तैनात करने की तैयारी में है ताकि विश्वविद्यालय और कॉलेजों के खुलने के बाद शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed