{"_id":"59a31b104f1c1b5b508b46ed","slug":"electricity-on-contractual-death-of-contract-worker-two-hour-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संविदा कर्मी की मौत पर बवाल, दो घंटे तक हाईवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली संविदा कर्मी की मौत पर बवाल, दो घंटे तक हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दधिकांदो मेले के दौरान शनिवार देर रात सुलेम सराय में बिजली का फाल्ट सही करते समय लाइनमैन बद्री प्रसाद प्रजापति (42) की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। देर रात से सुबह दस बजे तक बिजली विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे तो परिजनों व आसपास के लोगों का आक्रोश भड़क उठा और शव रखकर इलाहाबाद-कानपुर रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएम ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोग बिजली अफसरों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे। करीब दो घंटे बाद विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंचे। पांच लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान करने का आश्वासन देने के बाद ही जाम खोला गया।
शनिवार देर रात करीब एक बजे सुलेम सराय इलाके में बिजली गुल होने पर भोला का पुरवा निवासी बद्री प्रसाद प्रजापति फाल्ट सही करने को सीढ़ी से पोल पर चढ़ा था। अचानक सीढ़ी के हिलने की वजह से संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए। उनके सिर के पीछे के हिस्से में चोट लग गई। गंभीर घायल हालत में बद्री को पास के नर्सिंग होम में उपचार के लिए ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बद्री प्रजापति की मौत की खबर उनके परिजनों को दी गई। घर में इसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। कई साल पहले पत्नी की मौत हो चुक ी है। परिवार में बेटे-बेटियों के अलावा रिश्तेदार भी घटना स्थल पर पहुंच गए और कोहराम मच गया। परिजनों के विलाप और चीख पुकार की वजह से आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
खबर पर थाना धूमनगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने। जीटी रोड जाम कर दी गई। जाम खुलवाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कनौजिया, एसीएम शालिनी सिंह और सीओ सिविल लाइंस श्रीश चंद्र भी पहुंच गए। इन अफसरों के समझाने पर भी लोग नहीं माने। बिजली विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को तत्काल 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। पांच लाख रुपये और मृतक के बेटे को संविदा की नौकरी प्रदान करने का लिखित में आश्वासन दिया। उसी के बाद जाम खोला जा सका।
विज्ञापन
धूमनगंज थाना प्रभारी अरुण त्यागी ने बताया कि रोड जाम करके कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में सात लोगों को नामजद करते हुए 250 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आसपास के सीसी फुटेज तथा अन्य जानकारी के आघार पर जाम लगाने वालों को पता लगाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बद्री प्रसाद प्रजापति की मौत गिरने से हुई है। उसके सिर और सीने के पीछे के हिस्से में चोट है। करंट लगने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई है।