{"_id":"6ad2984aacde144ca705b2c1","slug":"stubble-worth-20-lakh-stored-across-two-acres-reduced-to-ashes-by-fire-sonipat-news-c-197-1-snp1001-162473-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो एकड़ में रखी 20 लाख की पराली जलकर राख, ट्रैक्टर चालक पर आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो एकड़ में रखी 20 लाख की पराली जलकर राख, ट्रैक्टर चालक पर आग लगाने का आरोप
Sat, 17 Oct 2026 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव हसनपुर के खेत में खी पराली के गट्ठों में आग लगाने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह घटना 11 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे हुई।
रणबीर सिंह खेतीबाड़ी के साथ पराली खरीदकर गत्ता फैक्टरियों में बेचते हैं। उन्होंने अन्य किसानों से पराली खरीदकर दो एकड़ क्षेत्र में जमा की थी। इस पराली को खरीदने के लिए उन्होंने जानकारों और रिश्तेदारों से रुपये उधार लिए थे।
पराली की बिक्री से ही उनके परिवार का गुजारा चलता है। आग लगने की सूचना पर उन्होंने डायल 112 और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सभी गट्ठे जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
चालक पर संदेह और पुलिस जांच :
किसान रणबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि मिमारपुर निवासी दिनेश उनके यहां कई महीने से ट्रैक्टर चालक था। किसान का आरोप है कि चालक ने किसी के कहने पर पराली में आग लगाई। सीसीटीवी फुटेज में दिनेश दिखाई दे रहा है और उसका मोबाइल फोन बंद मिला। मुरथल के जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।