फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elderly woman killed , beaten

अधेड़ महिला को पीटकर मार डाला

Mon, 13 Jun 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 13 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman killed , beaten
हत्या
यमुनापार के  बारा में रविवार सुबह एक अधेड़ महिला को लाठी-डंडे से पीटकर मारा डाला गया। महिला की मौत के बाद बेटा घर में ताला बंद कर गायब हो गया। महिला की हत्या की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो भीड़ जुट गई। बारा पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृत महिला के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। 
विज्ञापन


बारा के बरसरा गांव का जीतलाल प्रजापति किसान है। उसके दो बेटों में बड़े बेटे छेदी लाल की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा बेटा विजय बहादुर बाहर रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। विजय बहादुर की जुलाई में शादी पड़ी है। शनिवार को जीतलाल बड़ी बहू को मायके से बुलाने चले गए। घर में जीतलाल की पत्नी छब्बा देवी (55) और बेटा छेदीलाल ही थे। बताया जाता है कि जीतलाल का मां से छोटे भाई को शादी को लेकर विवाद हुआ। मां चाहती थी कि बेटे की शादी जुलाई में हो जाए, जबकि छेदीलाल एक साल बाद भाई की शादी के पक्ष में था। इस बात को लेकर मां-बेटे में जमकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बेटा घर में ताला बंद कर गायब हो गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पड़ोसी जीतलाल के घर की ओर गए तो बाहर छब्बा देवी का खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गए। बेटे के बारे में पूछताछ होने लगी तो पता चला कि वह गायब है। इस पर ग्रामीणों को शक हुआ। छब्बा देवी के सिर पर गहरे जख्म थे। सूचना पाकर बारा पुलिस पहुंची। छब्बा देवी के भाई बद्री प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनकी बहन घर के बाहर बर्तन मांज रही थी, तभी अज्ञात हमलावरों ने पीटकर मार डाला। बारा इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। मां-बेटे के बीच झगड़े की बात ग्रामीणों से पता चली है। मां की हत्या के बाद से बेटा गायब है। ऐसे मे वह शक के दायरे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed