{"_id":"58caeffb4f1c1b4f7d32b84a","slug":"drunken-young-man-shot-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने चाचा को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक ने चाचा को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 17 Mar 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसेनगंज चौराहा के निकट हीवेट रोड पर बृहस्पतिवार रात नशे में धुत युवक ने अपने बुजुर्ग चाचा जगदीश प्रसाद ओझा को गोली मार दी। चाचा के घायल होने पर वह फरार हो गया। इलाज कराने के बाद कोतवाली में भतीजे के खिलाफ केस लिखा गया। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच संपत्ति का विवाद है।
हीवेट रोड पर सिटी होटल के पास रहने वाले रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी जगदीश प्रसाद ओझा और उनके भतीजे गणपति ओझा के बीच संपत्ति का विवाद बना है। उस जमीन पर कई दुकानें बनी हैं। ई-बाइक और ई-रिक्शा शोरूम भी है। बृहस्पतिवार शाम शोरूम कर्मचारी रामप्रसाद से जगदीश प्रसाद बात कर रहे थे तभी गणपति ने आकर बुरा-भला कह दिया। उनके बीच तीखी झड़प हो गई। गणपति ने चाचा के साथ ही कर्मचारी को भी धमकी दी।
कुछ देर बाद गणपति तमंचा लेकर आया और चाचा पर फायर कर दिया। जगदीश के हाथ में गोली लगी। वह लहूलुहान हो गए। गोली चलने पर खलबली मच गई। शोरूम के कर्मचारी भी घबराकर दूर चले गए। इस बीच गणपति वहां से भाग गया। घायल जगदीश को अस्पताल ले जाया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली अनुपम शर्मा ने बताया कि जगदीश का इलाज कराया गया है। गणपति के पिता संतोष कुमार शर्मा ने तहरीर दी जिस पर मुकदमा लिखकर आरोपी की तलाश की जा रही है। गणपति पहले भी झगड़ा कर चुका है।