फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Drop into boiling dal game-play innocent, death

खेलते-खेलते खौलती दाल में गिरा मासूम, मौत

Sun, 18 Dec 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 18 Dec 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Drop into boiling dal game-play innocent, death
fg - फोटो : Getty Images
खौलती दाल के भगोने में एक बच्चा गिर गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जंघई में हुई इस घटना से शादी के घर में मातम पसर गया। फूलपुर के एक अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। फूलपुर पुलिस भी पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


जौनपुर के मछलीशहर के गांव बरईपार निवासी अजीत कुमार की जंघई बाजार स्थित रामबाबू गुप्ता के यहां ससुराल है। वह अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी व बेटे के साथ जंघई आए हुए थे। बारात लौट कर आई तो शुक्रवार दोपहर रिश्तेदारों के लिए भोजन बन रहा था। बड़े भगोने में दाल खौल रही थी। इसी दौरान खेलते हुए अजीत का बेटा दिव्यांश (4) वहां पहुंच गया और अचानक भगोने में गिर गया। अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आननफानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने फूलपुर बस अड्डे पर स्थित एक निजी अस्पताल में बालक को भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। फूलपुर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। परिजनों ने डॉक्टर  के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, दोपहर बाद मृत बालक के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे की मौत से मां-बाप और परिजनों का बुरा हाल है। वहीं शादी के घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed