फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   dr. Bansal

डॉक्टरों पर होते रहे हमले, मिलती रही धमकियां

Fri, 13 Jan 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद। Updated Fri, 13 Jan 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
dr. Bansal
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
 जिले में डॉक्टरों पर हमले और रंगदारी के लिए धमकी की घटनाएं लगातार होती रही हैं। धरती का दूसरा देवता कहे जाने वाले डॉक्टर बदमाशों के लिए सॉफ्ट टारगेट रहे। बदमाश रंगदारी के लिए डॉक्टरों को धमकाते रहे। रकम न मिलने पर हमला करते रहे। शिकायत के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर खानापूर्ति कर लेती है और मामले को गंभीरता से नहीं लेती है।
विज्ञापन


हाल में ही फाफामऊ में नर्सिंग होम चलाने वाले एसके मिश्र को बदमाशों ने फोन पर रंगदारी मांगी थी। डॉक्टर ने मामले की शिकायत फाफामऊ पुलिस चौकी में की। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई नहीं की। लगभग एक साल पहले सरायइनायत के एक डॉक्टर से बदमाशों ने लाखों की रंगदारी वसूली थी। हालांकि बाद क्राइम ब्रांच ने बदमाशों को पकड़ लिया था। इसके अलावा जब तब डॉक्टरों को धमकी और रंगदारी मांगने के मामले सामने आते रहे। अक्सर बदमाशों के रंगदारी के लिए डॉक्टरों को धमकाने के मामले सामने आते रहते हैं। अस्पताल में बमबाजी, तोड़फोड़, डॉक्टरों पर हमले और रंगदारी न मिलने पर अपहरण की कई वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन


जार्जटाउन इलाके में स्थित फीनिक्स अस्पताल में लगभग डेढ़ साल पहले रात में बाइक सवार बदमाशों ने बमबाजी की थी। बाइक से बदमाशों ने अस्पताल के गेट पर बमबाजी की थी। जिसमें एक गार्ड घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के प्रमुख न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा का कई साल पहले मरीज को देखकर अस्पताल से निकलते समय बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। कई दिन बाद डॉक्टर खुद वापस लौट आए थे। चर्चा रही कि डॉक्टर फिरौती देकर छूटे हैं। बाद पुलिस ने डॉक्टर का अपहरण करने वाले बदमाशों को पकड़ा था।
डॉ.
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed