फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dr. accused of gang war. Bansal had months of treatment

गैंगवार के आरोपी का डॉ. बंसल ने महीनों किया था इलाज

Thu, 19 Jan 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 19 Jan 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dr. accused of gang war. Bansal had months of treatment
क्राइम
यमुनापार के औद्योगिक क्षेत्र में दो साल पहले जमीन की रंजिश में दो गुटों के  बीच हुए खूनी संघर्ष में गोली से घायल विकास तिवारी को जेल जाने से बचाने के लिए डॉ. बंसल ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। डॉ. बंसल की डॉक्टरी रिपोर्ट का हवाला देकर आरोपी जेल जाने से बचता रहा। दूसरा पक्ष आरोपी को जेल भिजवाने पर आमाद था लेकिन डॉ. बंसल की रिपोर्ट के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। वह बार-बार रिपोर्ट देते रहे की घायल की हालत बेहद गंभीर है और वह अस्पताल से डिस्चार्ज करने लायक नहीं है। परेशान होकर दूसरा गुट अदालत पहुंचा। अदालत ने डॉ.बंसल को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा था । डॉ. बंसल हत्याकांड के बाद एसटीएफ और क्राइम ब्रांच इस विवाद को भी गहराई से खंगाल रही है।
विज्ञापन


दो साल पहले 20 दिसंबर 2015 को औद्योगिक क्षेत्र के ग्राम प्रधान विजय तिवारी शपथ ग्रहण कर लौट रहे थे। तभी प्रापर्टी डीलर संतोष सिंह उर्फ संतू गुट उनकी भिडंत हो गई। दोनों ओर से गोली बारी हुई। इसमें विजय तिवारी और संतोष सिंह की मौत हो गई। गैंगवार में विजय का भाई विकास तिवारी गोली लगने से गंभीर रूप से हआ था। दोनों तरफ से औद्योगिक क्षेत्र में क्रास रिपोर्ट दर्ज हुई। गोली से घायल विकास को जीवन ज्योति अस्पताल मेें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


चूंकि विकास भी हत्याकांड में नामजद था इसलिए उसकी गिरफ्तारी वांछित थी। मगर डॉ. बंसल से गहरे ताल्लुक का फायदा उठाकर वह उनके अस्पताल में महीनों इलाज कराता रहा। जबकि दूसरे गुट को डॉ. बंसल की यह करतूत रास नहीं आ रही थी। दूसरे गुट ने अदालत में अर्जी तो अदालत ने डॉ. बंसल को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बाद विकास तिवारी को जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed