{"_id":"5711535a4f1c1be01c4a6bb7","slug":"double-murder-and-robbery-charges-criminal-raised-by-the-crime-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर और लूट के आरोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डर और लूट के आरोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उठाया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 16 Apr 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बदरपुर टोल प्लाजा पर गार्ड मनमोहन और महिपाल सिंह की हत्या कर लूट के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शहर से एक बदमाश को उठाया है। हत्याकांड में शामिल बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने पकड़कर पूछताछ की तो आर्यन का नाम सामने आया था। आर्यन यमुनापार के एक संस्थान का छात्र है।
सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने विमल पांडेय, राकेश, निहाल, बादशाह उर्फ शाहरूख समेत अन्य बदमाशों को पकड़कर पूछताछ किया तो पता चला कि आर्यन भी वारदात में शामिल है। बादशाह सोरांव इलाके का रहने वाला है। पूछताछ के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम ने शहर में आई। सटीक मुखबिरी पर पुलिस ने घेरेबंदी कर आर्यन को सोरांव इलाके से दबोच लिया। इस बारे में पुलिस अफसरों से पूछा गया तो जानकारी से इंकार किया।