फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Doctor's house robbed of day by day, maid found in blood

डॉक्टर के घर दिनदहाड़े लूट, खून से लथपथ मिली नौकरानी

Fri, 21 Jul 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 21 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Doctor's house robbed of day by day, maid found in blood
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पीवीआर के बराबर कामर्शियल काम्पलैक्स की तीसरी मंजिल पर डॉ. ओपी बजाज के फ्लैट में घुसे बदमाश नौकरानी मैरी (26 ) को बेहोश कर कई लाख रुपये और गहने लूट ले गए। डॉक्टर क्लीनिक से दोपहर दो बजे लंच के लिए घर पहुंचे तो सब कुछ अस्तव्यस्त पड़ा हुआ था। नौकरानी मैरी को तलाशा तो वह स्टोर रूम में बेड पर खून से लथपथ बेहोश पड़ी मिली। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस, बेटी डॉ. शालिनी पांडेय और रिश्तेदारों को दी। नौकरानी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइंस इलाके में डॉक्टर के घर लूट की घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


डॉक्टर ओपी बजाज का सिविल लाइंस इलाके में पीवीआर के बराबर तीन मंजिला बिल्डिंग में नीचे क्लीनिक है। जबकि तीसरी मंजिल पर उनका फ्लैट है। तीन साल पहले पत्नी की मौत के बाद उनके साथ बेटी डॉ. शालिनी रहती हैं। डॉ. बजाज रोज क्लीनिक चले जाते हैं और बेटी भी कोतवाली के निकट सरकारी अस्पताल निकल जाती हैं। शालिनी के पति संजय पांडेय का रामबाग में क्लीनिक है।
विज्ञापन


डॉ. बजाज और शालिनी गुरुवार की सुबह रोज की तरह दस बजे फ्लैट से निकले थे। दोपहर में लंच के लिए डॉ. बजाज फ्लैट के अंदर पहुंचे तो हर कमरे में खिड़कियों के शीशे टूटे पड़े थे। सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। नौकरानी मैरी को आवाज लगाते हुए वह हर कमरे में गए। आखिर स्टोर रूम में देखा तो वहां बेड पर मैरी खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। उसके आसपास चाबियों के गुच्छे और आधा दर्जन अलमारियों का सामान बेड और जमीन पर बिखरा हुआ था। डॉ. बजाज ने पुलिस, बेटी शालिनी को फोन करके बुला लिया। उसी समय अपनी कार से मैरी को एसआरएन अस्पताल में दाखिल करा दिया। मैरी सिलीगुड़ी जिले की रहने वाली हैं, जिसे दिल्ली की कंपनी के जरिए पिछले साल नवंबर में काम पर रखा था। रात में भी वह उन्हीं के फ्लैट में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डॉ. शालिनी पांडे का कहना है कि लुटेरे घर के अंदर सुबह साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे के बीच में घुसे होंगे। लुटेरों ने प्लास्टिक के बैग में रखी कई दर्जन चाबियों को मिलाकर आधा दर्जन सेफ खोले और कई लाख रुपये, गहने तथा अन्य कीमती सामान निकाल लिया। मैरी ने विरोध किया होगा तो उसकी गर्दन और सिर पर  तेजधार के हथियार से वार कर बेहोश कर दिया।

पु्िलस का मानना है कि लूट किसी नजदीकी ने की और वह नौकरानी को जानता है। लुटेरों ने वहां रखे प्रेस के तार से मैरी का गला भी घोंटा और मरा समझकर चले गए। डॉ. बजाज ने पंद्रह दिन पहले एक युवक को हटाया है। एक अन्य युवक कांवड़ लेने के लिए पंद्रह दिन पहले गया था। पु्लिस इन दोनों से घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

डा. बजाज के फ्लैट के सामने कपड़ा व्यवसायी संजय का नया रेस्टोरेंट बन रहा है। जिसमें करीब दर्जन भर फर्नीचर बनाने वाले कारीगर काम कर रहे थे। उन्हें भी फ्लैट के अंदर जाते और वहां से वापस आते कोई नहीं दिखा।
 
एसएसपी आनंद कुलकर्णी सहित दर्जनभर पुलिस अधिकारियों ने बजाज के घर पहुंचकर जांच की। फारेंसिक टीम ने भी फिंगर प्रिंट लिए। संदिग्ध लोगों से लूट के बारे में जानकारी की जा रही है।


‘डॉ. बजाज के यहां घटना को अंजाम देने वाला कोई नजदीकी ही रहा है। उसी आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जिसकी वजह से यह पता नहीं चल सका है कितनी की लूट हुई है।’ -श्रीशचंद्र सीओ सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed