{"_id":"59063f0d4f1c1b216544171d","slug":"doctor-s-dog-cut-lawyer-wrote","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के कुत्ते ने काटा, वकील ने लिखाया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर के कुत्ते ने काटा, वकील ने लिखाया केस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 01 May 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
पहली बार स्कूल जा रहे 4 साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट इलाके कीनेवादा कॉलोनी स्थित अपार्टमेंट में पालतू कुत्ते की वजह से एक डॉक्टर और वकील के बीच टशन हो गई। कुछ दिन पहले डॉक्टर के कुत्ते ने वकील को काट लिया। पहले कोशिश की गई कि बातचीत से मसला सुलझ जाए लेकिन बात नहीं बनी। वकील ने शनिवार को कैंट थाने में तहरीर दी तो डॉक्टर के खिलाफ केस लिखा गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी कुत्ते की वजह से झगड़ा हो चुका है। अब छानबीन की जा ही है।
नेवादा कॉलोनी के एमआईजी अपार्टमेंट में अधिवक्ता केएम गर्ग और डॉ.राहुल माथुर पड़ोसी हैं। डॉक्टर का फ्लैट अधिवक्ता के फ्लैट के नीचे है। पुलिस के मुताबिक, अधिवक्ता गर्ग का आरोप है कि पांच अप्रैल को वह कचहरी जाने के लिए फ्लैट से उतर रहे थे तभी डॉ.माथुर के पालतू कुत्ते ने उन्हें काट लिया। वह जख्मी हो गए। अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस के अनुसार डॉक्टर का कुत्ता पहले भी वकील पर हमला कर चुका था जिससे उनके बीच तनाव बना था। पांच अप्रैल की घटना के बाद उनके बीच फिर टशन बनी तो पहले प्रयास किया गया कि बातचीत से झगड़ा शांत कर लें। मगर कोई नतीजा नहीं निकला। शनिवार को अधिवक्ता की तहरीर पर कैंट थाने में डॉ.राहुल माथुर पर केस लिखा गया कि उनके पालतू कुत्ते के काटने से चोट पहुंची। उपनिरीक्षक सुभाष सिंह विवेचना कर रहे हैं।