फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Disappointed in love the competitive student life

प्रतियोगी छात्र ने इश्क में निराश होकर दी जान

Sun, 26 Jun 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 26 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Disappointed in love the competitive student life
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुल्तानपुर से आकर यहां शांतिपुरम कॉलोनी में किराए के कमरे में रहने वाले अमित कुमार गिरि (24) ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रतापगढ़ में रहने वाली ममेरी बहन से फोन पर बात करने के बाद उसने अपना मोबाइल ऑफ कर लिया था। शनिवार दोपहर ममेरी बहन चिंतित होकर उसे देखने पहुंची तो वह किचन में फंदे पर लटका मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ शव को फंदे से उतारा। सुल्तानपुर से पिता समेत परिवार के लोग रोते-कलपते आ गए। खुदकुशी के पीछे लव अफेयर बताया गया है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जनपद में चांदा इलाके के भगवानपुर गांव निवासी श्यामराज गिरि के दो बेटों में बड़ा अमित कुमार गिरि (24) पहले दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था। करीब ढाई महीने पहले उसने फाफामऊ के निकट शांतिपुरम कॉलोनी में अविनाश साहू के मकान के तीसरे मंजिल पर कमरे में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगा। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उसने प्रतापगढ़ में अपनी ममेरी बहन से फोन पर बात की। फिर उसने रोते हुए फोन ऑफ कर सिम निकाल दिया।
विज्ञापन


फोन लगातार ऑफ रहने पर परेशान होकर ममेरी बहन शनिवार दोपहर प्रतापगढ़ से यहां अमित के कमरे पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खुला था लेकिन वह नहीं दिखा। किचन का दरवाजा अंदर से बंद था। ममेरी बहन ने खिड़की से झांका तो किचन में लगे रॉड में अमित काले दुपट्टे के फंदे से लटका दिखा। वह रोते-चीखते बाहर निकली तो दूसरे किराएदारों और मकान मालिक अविनाश को पता चला। उनसे सूचना पाकर फाफामऊ चौकी की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किचन का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। इतनी देर में सुल्तानपुर से अमित के पिता और चाचा समेत कई लोग आ गए। पुलिस ने ममेरी बहन और परिजनों से बात की। ममेरी बहन ने बताया कि अमित का उससे गहरा जुड़ाव हो गया था। वह उससे प्यार और शादी की बात करने लगा था। उसने शुक्रवार शाम समझाया तो वह रोने लगा और फोन काट दिया। कहता था कि शादी तुमसे ही करूंगा वहा नहीं जहां परिवार के लोग कह रहे हैं। ऐसे में यह प्रेम में हताशा के चलते खुदकुशी का मामला है। पुलिस को कमरे में एक स्टाम्प के टुकड़े मिले। उस पर अमित ने कुछ लिखा था लेकिन फाड़ दिए जाने से कुछ समझ नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed