{"_id":"788b823258440b18520abe7923a61079","slug":"demand-adamant-advocates-gathering-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पर अड़े अधिवक्ताओं का जमावड़ा आज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांग पर अड़े अधिवक्ताओं का जमावड़ा आज
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। वकील नबी अहमद की हत्या के विरोध में सोमवार को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए वकीलों ने कमर कस ली है। तैयारी को लेकर रविवार को जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय में बुलाई गई बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। आमसभा सोमवार को 11.30 बजे जिला जज की अदालत के सामने होगी। सभा को सभी बार एसोसिएशन ने समर्थन दिया है।
विमर्श में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, कैट बार एसोसिएशन, बोर्ड ऑफ रेवन्यू बार एसोसिएशन, कमिश्नरी बार एसोसिएशन, सेल्स टैक्स-इनकम टैक्स बार एसोसिएशन, फूलपुर, हंडिया, करछना, कोरांव, सोरांव, बारा समेत सभी तहसीलों के बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। शहर उत्तरी के विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और बलिया के विधायक उपेंद्र तिवारी ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। बार पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि उनका आंदोलन इलाहाबाद के एसएसपी और डीएम को हटाए जाने तक जारी रहेगा लेकिन वकीलों से धैर्य न खोने की अपील भी की गई।
वकील नबी अहमद के परिवार के लिए चंदा जुटाने का अभियान तेज हो गया है। रविवार को बैठक में दो लाख रुपये जुटा लिए गए। जिला बार एसोसिएशन को कोरांव बार ने 50 हजार, हंडिया बार ने 20 हजार रुपये का चंदा दिया। वकील के परिवार के लिए जिला बार ने एक करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। वकील के परिवार की ओर से प्रदेश सरकार से मिली सहायता राशि को लौटाने के बाद जिला बार ने चंदा जुटाने की मुहिम छेड़ी है। इसे दरोगा के लिए चल रही चंदा जुटाने की मुहिम का जवाब भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक में हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राकेश पांडेय, मंत्री सीपी उपाध्याय, जिला बार के अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र, मंत्री देवेंद्र मिश्र, नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रभाशंकर मिश्र, शशि प्रकाश सिंह, उमाशंकर तिवारी, केबी तिवारी, राजेंद्र श्रीवास्तव, धारासिंह, अनिल तिवारी, हरिसागर मिश्र, फईम अहमद, रेवती रमण त्रिपाठी, अमिताभ दुबे, अली अहमद, सुमित पांडेय, प्रमोद सिंह, वरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
वकीलों की बैठक में मीडिया के साथ बदसलूकी का मुद्दा भी छाया रहा। जिला बार के पदाधिकारियों ने एक स्वर में मीडियाकर्मियों से बदसलूकी पर खेद जताया और घटना की निंदा की। चेतावनी दी गई कि यदि कोई अधिवक्ता, मीडियाकर्मियों से बदसलूकी करेगा तो उसकी सदस्यता समाप्त की जाएगी।
वकील नबी अहमद के घर रविवार को विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और कैट बार के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने वकील के परिजनों को सांत्वना दी।