फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dalit girl lay with home alone

घर में अकेली दलित किशोरी के साथ कुकर्म 

Fri, 10 Jun 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 10 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खीरी थानाक्षेत्र के एक गांव में पंद्रह साल की दलित किशोरी को घर में अकेली पाकर एक युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। इस दौरान परिजन लौटे तो किशोरी की चीख सुनी। अंदर पहुंचे तो युवक भागने लगा जिसे परिजन ने पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। फिर आरोपी की करतूत बताने उसके घर गए। इतने में कुकर्मी का चाचा पीड़िता के घर आ धमका और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी को लेकर फरार हो गया। जिसकी सूचना सौ नंबर पर दी गई। सूचना पाकर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन ने पीड़िता के साथ कुकर्म की पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

 

आरोपी के खिलाफ तहरीर लेकर पुलिस लौट गई। दूसरे दिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता को साथ लेकर उसके परिजन सीओ मेजा के कार्यालय गुहार लगाने पहुंचे। जहां आपबीती सुनने के बाद सीओ मेजा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश खीरी थाने की पुलिस को दिया। जिसपर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोनिस खान (20) पुत्र महमूद खान थाना खीरी को पकड़ कर बुधवार को चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सात जून की शाम को किशोरी के माता-पिता बाजार गए थे। इस दौरान किशोरी अपने घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी उसके घर घुस गया और किशोरी का मुंह दबा कर उसके साथ कुकर्म करने लगा। इस बीच किशोरी के परिजन बाजार से लौटे तो उसकी चीख सुनी। अंदर जाने पर किशोरी को युवक के चंगुल में देखा तो परिजन सकते में आ गए। परिजनों को धक्का देकर युवक भागने लगा तो किशोरी के पिता ने उसे पकड़ लिया। फिर कमरे में बंद कर उसकी करतूत की शिकायत करने आरोपी के घर चला गया। इस दौरान आरोपी का चाचा माशूक खान तमंचा लेकर पीड़िता के घर पहुंच गया और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी को लेकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक माशूक खान के  खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज है। हालांकि अभी तक चाचा को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed