फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dairy operators arrested , accused of firing

डेयरी संचालक पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन

शहर के राजरूपपुर मोहल्ले में मंगलवार रात डेरी संचालक पर फायर करते देख मोहल्ले के लोगों ने बदमाश को खदेड़ लिया। बदमाश बाइक से भागे तो उनकी बाइक सड़क  पर बालू के ढेर में घुस गई। बदमाश फिसल कर गिरे तो बाइक छोड़कर भाग निकले। कंट्रोल रूम की सूचना पर चौकी प्रभारी राजरूपपुर आलोक सिंह यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेरेबंदी कर आरोपी को तमंचे के साथ पकड़ लिया। पुलिस उसके साथी को तलाश रही है। 

विज्ञापन

राजरूपपुर के रहने वाले शिव शंकर सिंह डेयरी संचालक है। मंगलवार रात लगभग सात बजे जैसे ही वह घर से बाहर निकले बाइक सवार दो बदमाश गाली देते हुए टूट पड़े। शिवशंकर बदमाश को छिटक कर घर के अंदर भागे तो एक बदमाश ने उन पर फायर कर दिया। गोली शिवशंकर के करीब से निकल गई। फायर की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर निकल आए। लोगों ने शोर मचाते हुए बदमाशों को खदेड़ लिया। 

विज्ञापन

लेकिन बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। शिवशंकर से पूछताछ के बाद पुलिस ने फायरिंग के मुख्यआरोपी प्रकाश उर्फ बंटी तिवारी को दबोच लिया। जबकि उसका साथी पकड़ में नहीं आया। शिवशंकर ने बताया कि बंटी की शोहबत ठीक नहीं है। वह शराब पीकर राह चलते लोगों से गालीगलौज और मारपीट करता है। दो साल पहले भी उनका झगड़ा हुआ था। तभी वह खुन्नस रखता था। एसओ आलोक सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी रेलवे कॉलोनी में रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed