फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crimson riot, fire in police post, dozens of vehicles broken

कांवड़ियों का उत्पात, पुलिस चौकी में आगजनी, दर्जनों गाड़ियां तोड़ी

Fri, 21 Jul 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 21 Jul 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Crimson riot, fire in police post, dozens of vehicles broken
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पुलिस-प्रशासन की तमाम तैयारी के बावजूद बृहस्पतिवार को हंडिया इलाके के बरौत में कांवड़ियों ने भारी बवाल कर दिया। भोर में ट्रक के धक्के से एक कांवड़िया के जख्मी होने के बाद कांवड़ियों ने चक्काजाम के दौरान पथराव कर दर्जनों ट्रकों, बसों, कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस कैंप और बरौत चौकी में तोड़फोड़ के बाद आगजनी की। सरकारी कागजात और दरोगा की कार जला दी। गाड़ियों में लूटपाट की। पथराव में सीओ और इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। करीब तीन घंटे बाद कांवड़िए बवाल कर वहां से गए तब स्थिति संभली मगर करीब चार घंटे तक जीटी रोड पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा पांच बजे का वाकया है। कांवड़ियों का एक जत्था मिर्जापुर से भदोही में सेमराध नाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहा था। ये कांवड़िए जीटी रोड पर रिजर्व लेन से दूसरी लेन पार कर भदोही जाने के लिए टेला मार्ग की ओर बढ़े। तभी वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से बचने की कोशिश में एक कांवड़िया मुकेश निषाद (20) निवासी जिगना जनपद मिर्जापुर को ट्रक से धक्का लग गया। ट्रक वाला भाग गया। साथी कांवड़िए घायल मुकेश को सड़क किनारे ले गए। खबर पाकर पहुंचे बरौत चौकी प्रभारी नीलेश तिवारी ने एंबुलेंस में मुकेश को स्थानीय निजी हॉस्पिटल पहुंचाया जहां से शहर में एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, बरौत चौराहे पर कांवड़ियों के जत्थे जुटते गए। मुकेश की मौत की अफवाह से आक्रोशित कांवड़ियों ने चक्काजाम कर दिया। सीओ हंडिया बृजनारायण सिंह और थाना प्र्रभारी आरपी सिंह ने आकर कांवड़ियों को यह बताकर मनाने की कोशिश की कि मुकेश का इलाज हो रहा है। मगर कांवड़ियों ने सीओ और इंस्पेक्टर पर हमला बोल दिया। ऐसे में पुलिस को भागना पड़ा। इसके बाद उत्पात शुरू कर दिया। चौराहे पर पुलिस का अस्थायी कैंप तबाह करने के बाद वाहनों पर पथराव करने लगे। कई बसों और दर्जनों ट्रकों को तोड़ डाला। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन पथराव में सीओ, इंस्पेक्टर, दरोगा संदीप तिवारी, सिपाही बेचन प्रसाद जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कावंड़ियों ने एक गैस टैंकर में आग लगाने की कोशिश तो कस्बे के लोगों ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कांवड़ियों की भीड़ ने बरौत चौकी पर धावा बोल दिया। कुल्हाड़ी से पुलिसकर्मियों की करीब एक दर्जन बाइक तोड़ डाली। चौकी इंचार्ज की वैगन आर कार में आग लगा दी। कमरों में घुसकर वायरलेस सेट, कुर्सियों समेत सब कुछ तोड़ा और अभिलेखों को बाहर लाकर जला दिया। कांवड़ियों की भीड़ के आगे पुलिसवाले लाचार खड़े रहे। घायल होने के बावजूद सीओ और इंस्पेक्टर ने आकर कांवड़ियों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वे पथराव करते रहे। एक ट्रक का तिरपाल फाड़कर फलों की पेटियां लूट लीं। इस बीच पुलिस फोर्स और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी तो फलों की पेटियां लेकर कांवड़िए खुद आगे बढ़ गए। तब जाकर करीब तीन घंटे बाद बवाल खत्म हुआ। मौके पर एडीजी एसएन साबत, आईजी रेंज रमित शर्मा, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, डीएम संजय कुमार, सीएमओ आलोक वर्मा पहुंचे और निरीक्षण किया। करीब घंटे भर बाद जाम खत्म हुआ। चौकी प्रभारी बरौत ने 80 अज्ञात कांवड़ियों के खिलाफ आगजनी, तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमले का मुकदमा दर्ज कराया। उधर, स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में घायल कांवड़िए मुकेश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed