फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

बाइक सवार कारोबारी को ट्रक ने कुचला

Tue, 12 Jan 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 12 Jan 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
crime news
घूरपुर इलाके में रीवा रोड पर सोमवार रात घर से बाजार जा रहे बाइक सवार पान मसाला कारोबारी रवि केसरवानी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। घूरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जसरा बाजार में रहने वाला रवि केसरवानी (28) में पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था।  पिता लालता प्रसाद का पहले ही देहांत हो चुका है। रवि पान मसाला का कारोबार करता था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह बाइक पर घूरपुर बाजार के लिए निकला था। रवि गौहनिया के पास पहुंचा तभी ट्रक ने उसे पीछे से चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोग जुटे मगर तब तक ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया था। घायल रवि को एंबुलेंस में अस्पताल भेजा गया मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वह अभी अविवाहित था। इस अनहोनी से रवि के परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed