{"_id":"5ae8e315b0a336648e194fa2dd5342f6","slug":"crime-news-hindi-news-806","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मार दी युवक को गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में मार दी युवक को गोली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 12 Jan 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के करछना इलाके में सोमवार देर शाम चुनावी खुन्नस में आशीष कुमार तिवारी (22) को गोली मार दी गई। उसे शहर लाकर अस्पताल में भर्ती किया गया। हमले में चार लोगों के खिलाफ करछना थाने में केस दर्ज कराया गया है। इन्हीं लोगों ने रविवार को भी युवक पर हमला करने के साथ ही चक्की में तोड़फोड़ की थी। उस घटना की थाने में शिकायत पर बौखलाहट में सोमवार को फिर वारदात अंजाम दी।
करछना में नेवादा गांव निवासी आशीष तिवारी सोमवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी आटा चक्की से घर लौट रहा था तभी उसे घेरकर फायर कर दिया गया। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी। वह चीखते हुए भागकर अपने घर गया। परिवार के लोग उसे पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। आशीष पर हमले में एक ही परिवार के अशोक कुमार, विनोद कुमार, शैलेश और आलोक रंजन के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इन लोगों ने चुनाव के वक्त के खुन्नस मान रखी है। रविवार को भी चक्की में मारपीट और तोड़फोड़ की थी।