फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

जेठ पर हत्या के लिए उकसाने और सबूत मिटाने की रिपोर्ट

Sat, 02 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
crime news
अतरसुइया में दो दिन पहले विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के बाद ससुराल वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। जेठ ने विवाहिता के मायके वालों को भी खबर नहीं की। इस बात की जानकारी विवाहिता की भाभी को हुई तो वह अतरसुइया थाने पहुंचे। जेठ के खिलाफ विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने और सबूत मिटाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। अतरसुइया पुलिस एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कीडगंज की अंजू का लगभग दो साल पहले शादी अतरसुइया के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद अंजू के पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घरवालों ने इसकी जानकारी अतरसुइया पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। पति की मौत के बाद अंजू हमेशा गुमसुम बनी रहती थी। दो दिन पहले उसकी भी मौत हो गई। अंजू की मौत के बाद जेठ जैकी ने बिना मायके वालों को सूचना दिए ही अंजू शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को अंजू की भाभी सुनीला को ससुराल में उसके मौत की जानकारी हुई। सुनीला ननद के ससुराल पहुंची। वहां से जानकारी करने के बाद अतरसुइया थाने पहुंची थी। सुनीला का आरोप है कि अंजू के पति की मौत के बाद से उसके ससुराल वाले और जेठ जैकी प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते अंजू ने आत्महत्या कर ली। वहीं अंजू के ससुराल वालों का आरोप है कि उसने सुसाइड किया है। इंस्पेक्टर अतरसुइया अनिरुद्घ सिंह का कहना है कि शिकायत पर एफआईआर लिखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed