फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

कटरा में बमबाजी, पथराव और तोड़फोड़

Mon, 07 Dec 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime news
शहर के कटरा इलाके में रविवार आधी रात छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। गाना बजाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ गया। हॉस्टल के छात्रों की तरफ से बमबाजी की गई तो जवाब में स्थानीय लोगों ने पथराव किया। रात में बमबाजी और पथराव से इलाके में खलबली मच गई। गहरी नींद में सोए लोग बमबाजी और शोर सुनकर दहशत में आ गए। कुछ देर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी और पथराव करते हुए मोर्चा संभाला तो छात्र पीछे हटे। कटरा में बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ एसपी सिटी और शहर के सीओ पहुंचे। किसी तरह पुलिस ने विश्वविद्यालय मार्ग के बाहर जाम लगाकर बैठे छात्रों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इस मामले में एक नामजद समेत डेढ़ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन


पुराना कटरा के सौरभ यादव दुकानदार हैं। सौरभ की बहन की सात दिसंबर को शादी तय है। रविवार रात सौरभ के घर में संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इन दिनों सेमेस्टर और अन्य प्रतियोगी परीक्षा का हवाला देते हुए छात्रों ने तेज आवाज में गाना बजाने पर नाराजगी जाहिर की तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट होने लगी तो अफरातफरी मच गई। शोरगुल सुनकर सौरभ की तरफ से कई लोग और हॉस्टल से भी कई छात्र आ गए। एक तरफ से पथराव तो दूसरी तरफ से बम फोड़े गए। बवाल की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया। छात्र हॉस्टल में चले गए। पुलिस कुछ देर तक इंतजार के बाद लौट गई। पुलिस के हटते ही हॉस्टल के सैकड़ों छात्र लगभग ढाई बजे हाथ में ईंट-पत्थर और बम लेकर बाहर निकल आए। दुकानों में तोड़फ ोड़ और घरों पर पथराव किया। धमाके की गूंज से कटरा इलाका दहल उठा।
विज्ञापन


 गहरी नींद में सोए लोग बम के  धमाकों से दहशत में आ गए। धीरे-धीरे स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ी तो छात्र कुछ पीछे हटे। घंटे भर तक इलाके में पथराव और बमबाजी होती रही लेकिन कर्नलगंज पुलिस मूकदर्शक बनी रही। कई थानों की फोर्स के साथ एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ वीरेंद्र कुमार पहुंचे तो हालात सामान्य हुआ। सैकड़ों की संख्या में छात्र हॉस्टल के बाहर विवि मार्ग पर जाम कर खड़े थे। पथराव और बमबाजी में कई दुकानों के शीशे टूट गए। उपद्रवी छात्रों ने कई गुमटियों ठेले को पलटकर तोड़ दिया। पथराव में घर के बाहर खड़ी सौरभ की वैगनआर कार का शीशा टूट गया। छात्रों का आरोप है कि पथराव में हॉस्टल की खिड़कियां और सामान टूटा है। पुलिस अफसरों ने हॉस्टल के वार्डेन से बातचीत कर मामला शांत कराया। घटना को लेकर छात्रों और स्थानीय कारोबारियों में खासा आक्रोश है। इस मामले में कर्नलगंज थाने के एसआई राजेंद्र सिंह की तहरीर पर एसएसएल हॉस्टल के एलएलएम छात्र अभिषेक सिंह सहित डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, धमकी, मारपीट, गालीगलौज, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और 7 सीएलए के तहत रिपोर्ट लिखी गई है। वहीं सौरभ यादव की शिकायत पर जानलेवा हमला, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में डेढ़ सौ अज्ञात छात्रों पर एफआईआर हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed