{"_id":"49dd3a5c04f0af322008726688fba18b","slug":"crime-news-hindi-news-1392","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी को सरेराह स्कार्पियो में उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराधी को सरेराह स्कार्पियो में उठाया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममफोर्डगंज इलाके में सोमवार रात सड़क से गुजर रहे एक युवक को अचानक असलहाधारियों ने स्कार्पियो में खींच लिया। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो अपहरण का मामला समझकर शोर मचाया लेकिन देखते ही देखते युवक को उठाकर स्कार्पियो तेज रफ्तार में आगे बढ़ गई। कुछ देर बाद खबर फैली कि उसे एसटीएफ या क्राइम ब्रांच ने उठाया है। पहले चर्चा थी कि वह गाजीपुर का बदमाश है जिसे एसटीएफ वाराणसी उठाकर ले गई है लेकिन बाद में कहा गया कि उसे जौनपुर क्राइम ब्रांच ने इलाहाबाद के व्यापारी से लूट में उठाया है। कुछ दिन पहले ही इलाहाबाद के कारोबारी से बदमाशों ने जौनपुर में बीस लाख रुपये की लूट की थी। उस घटना में दो बदमाश इलाहाबाद के भी शामिल रहे।
विज्ञापन