{"_id":"e80c0a8223119223a922325f585bf12d","slug":"crime-news-hindi-news-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नलगंज थाने पर छात्रों का बवाल, फायरिंग और पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्नलगंज थाने पर छात्रों का बवाल, फायरिंग और पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 21 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल गुमशुदगी की एफआईआर न दर्ज किए जाने से नाराज छात्रों ने मंगलवार रात कर्नलगंज थाने पर जमकर बवाल किया। हंगामे की सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस ने लाठी भांज खदेड़ा तो छात्रों ने पथराव किया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। पुलिस ने पथराव कर रहे छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसके चलते कर्नलगंज बाजार में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। पुलिस आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।
मऊ का रहने वाला अश्वनी कुमार इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र है। वह प्रयाग स्टेशन के पास किराए पर रहता है। उसका आरोप है कि उसके कमरे से उसका ल्यूमिया मोबाइल चोरी हो गया। उसने कर्नलगंज थाने में सोमवार को तहरीर दी। पुलिस तहरीर लेकर जांच कर रही थी।
मंगलवार रात में अश्वनी दर्जनों छात्रों के साथ कर्नलगंज थाने पहुंचा। मोबाइल चोरी की रिपोर्ट अब तक दर्ज न किए जाने को लेकर पूछताछ करने लगा। अश्वनी का आरोप था कि न तो पुलिस ने चौबीस घंटे बाद एफआईआर दर्ज की और न ही कोई जांच के लिए गया। इस बात को लेकर सिपाहियों और दरोगा से कहासुनी होने लगी। छात्र थाने के अंदर हंगामा करने लगे। सूचना कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लाठी चला खदेड़ा तो छात्रों ने पथराव किया। पुलिस ने हवाई फायरिंग किया तो छात्रों की भीड़ भागी। इसके बाद पुलिस ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज के चलते सड़क पर भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदार और उधर से गुजर रहे राहगीर दहशत में भागे। सीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही थी लेकिन रात में अश्वनी छात्रों के साथ हंगामा किया। पुलिस ने खदेड़ा तो पथराव किया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया। हंगामा करने वाले छात्रों के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा। सीओ ने पुलिस के हवाई फायरिंग की बात से इंकार किया है।