{"_id":"3bbfa2396bbd60f0a390887373906e9c","slug":"crime-news-hindi-news-1274","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी जेल के दूसरे नंबर गेट पर पकड़ा गया मोबाइल, बैटरी और चार्जर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नैनी जेल के दूसरे नंबर गेट पर पकड़ा गया मोबाइल, बैटरी और चार्जर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय कारागार नैनी में सोमवार को जेल में बंद बंदियों से मुलाकात करने आये दो मुलाकातियों के पास से मोबाइल, सिम, बैटरी और चार्जर पकड़ा गया। सिपाहियों ने चेकिंग केे दौरान उन्हें पकड़ा और गेट के बाहर कर दिया। बाहर खड़े रहे सिपाहियों ने मुलाकाती को मारपीट कर जेल कैंपस से भगा दिया। जेल अधिकारियों की ओर से दोनों के खिलाफ कोई लिखापढ़ी नहीं की गई।
सोमवार की सुबह जेल में करीब एक बजे महिला और पुरुष मुलाकाती जेल में बंद अपने परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे। महिला और पुरुष दोनों की लाईनें लगेे हुई थीं। वहीं बांदा की रहने वाली एक महिला जेल में बंद अपने परिजन से मुलाकात करने पहुंची थी। गेट के पहले ही महिला के पास से मोबाइल की एक बैटरी बरामद की गई। इस दौरान जेल के सिपाहियों ने महिला की शिकायत जेल के अधिकारियों से करने के बजाय उससे बैटरी लेकर उसे अन्दर मिलने जाने दिया। उधर हनुमानगंज के एक गांव से आये एक व्यक्ति सजा काट रहे व्यक्ति से मिलने पहुंचे थे। जेल के बाहर और गेट के अन्दर उनकी तालाशी ली गई।
लेकिन सिपाहियों के अनुसार उसके पास कुछ भी नहीं था। वह जैसे ही जेल के दूसरे नंबर गेट पर पहुंचे तो अंदर नंबरदारों ने उसकी चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान युवक के पास से मोबाइल और चार्जर बरामद किया गया। अंदर रहे नंबरदारों ने उसे जेल के सिपाहियों को सौंपा तो सिपाहियों ने जेल के अधिकारियों को सूचना देने के बजाय उसे मारपीट कर बाहर चेकिंग कर रहे हवलदार को सौंप दिया। वहीं हवलदार ने युवक को पकड़कर पीटा और वहां से भगा दिया। मामले में जेल के अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।