{"_id":"6ae235ecff4207a8fe02ee15","slug":"a-thar-driver-hit-a-woman-on-a-scooter-then-ran-over-her-and-fled-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83962-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: थार सवार ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, फिर पहिये चढ़ाकर भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: थार सवार ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, फिर पहिये चढ़ाकर भागी
विज्ञापन
हालत गंभीर, आईएमटी चौक के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी क्षेत्र में बुधवार को थार गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर लगने के बाद महिला स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। इसके बाद थार चला रही महिला ने गाड़ी रोकने के बजाय पेट के ऊपर से पहिये चढ़ा दिए। इसके बाद वह वाहन लेकर मौके से भाग गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को बीके अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार महिला के पेट में रक्तस्राव नहीं रुक रहा है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को हादसे की जानकारी मिल चुकी है। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे को लेकर जानकारी प्राप्त हो चुकी है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सेक्टर-3 निवासी सोनू ने बताया कि वह रेहड़ी-पटरी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पत्नी प्रिया पिछले करीब आठ महीने से घर पर थी। करवा चौथ के सीजन के चलते बुधवार को वह सेक्टर-65 स्थित एक पार्लर में काम करने के लिए स्कूटी से निकली थी। सोनू के अनुसार, प्रिया जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते आईएमटी चौक के पास पहुंची तो आईएमटी की ओर से आ रही एक थार गाड़ी ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रिया स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। आरोप है कि इसके बाद थार के दोनों पहिये उसके पेट पर चढ़ा दिए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पार्लर में काम करने जा रही थी महिला
सोनू ने बताया कि उसकी पत्नी करवा चौथ के आसपास पार्लर में काम करके बेहतर पैसा कमाना चाहती थी। परिवार को उम्मीद थी कि त्योहार के सीजन में काम मिलने से घर की आर्थिक स्थिति में कुछ मदद मिलेगी, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार को संकट में डाल दिया। प्रिया का एक 10 साल का बेटा है। परिवार के अनुसार, सोनू रेहड़ी-पटरी लगाकर घर चलाता है। ऐसे में प्रिया के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजन उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।