{"_id":"591618f54f1c1b85188507b4","slug":"crime-in-city-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पटरी के बगल में नाबालिग से रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल पटरी के बगल में नाबालिग से रेप
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Sat, 13 May 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके में एक युवक ने 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची की हालत जब ज्यादा बिगड़ गई तो घर वालों को पता चला। शुक्रवार को कोतवाली थाने में रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी घर से फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
साउथ मलाका में रेल पटरी के बगल में झोपड़ी बनाकर एक परिवार रहता है। सात मई की रात परिवार के लोग सो रहे थे। उनकी 13 साल की बेटी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। उसी समय मुहल्ले का ही एक व्यक्ति बच्ची का मुंह दबाकर उसे उठा ले गया और पटरी के बगल एक गड्ढे में उसके साथ रेप किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना से सहमी बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी। घरवाले उसे डाक्टर के पास ले गए तो दुष्कर्म का पता चला। शुक्रवार को मुहल्ले वाले मां-बाप और बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा के मुताबिक साउथ मलाका के शम्शाद उर्फ गुड्डू के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। घर पर दबिश दी गई लेकिन वह फरार है।