फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime in allahabad

लखनऊ हाईवे पर बस रोक ड्राइवर से लूटपाट

Wed, 27 May 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Wed, 27 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सवार बदमाशों ने बुधवार दोपहर इलाहाबाद से लखनऊ जा रही रोडवेज बस को ओवरटेक कर रोकने के बाद ड्राइवरों और यात्रियों से मारपीट की। फिर ड्राइवर से नगदी और मोबाइल फ ोन लूटकर भाग गए। घटना से नाराज दूसरी रोडवेज बसों को चालकों ने हाईवे पर बसों को खड़ा कर जाम लगा दिया। नवाबगंज थाने की पुलिस के मनाने और समझाने पर चालकों का गुस्सा शांत हुआ। सरेराह लूट से खलबली मची रही।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर प्रयाग डिपो की बस इलाहाबाद से लखनऊ जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे बस भगौतीपुर के सामने पहुंची तभी एक बोलेरो ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। बोलेरो से उतरकर तीन लोग बस में घुसे और गेट के पास मौजूद यात्रियों से भिड़ गए। यात्रियों को धमकाने के बाद उन्होंने बस चालक राम दुलारे गुप्ता और सह चालक देवेंद्र प्रताप सिंह से मारपीट की। बस में हंगामा होने लगा तो राहगीर जुट गए। यात्रियों और राहगीरों ने बोलेरो से आए तीन लोगों को घेरा तो वे सह चालक देवेंद्र प्रताप से चार हजार रुपये तथा मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। इसी बीच रोडवेज की कई और बस पीछे से आ गईं। ड्राइवर से लूट और मारपीट का पता चला तो बसों को हाईवे पर आड़ा-तिरछा लगाकर ड्राइवरों ने जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे बाद नवाबगंज थाने के प्रभारी एसओ रोहित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और बस चालकों के बीच झड़प भी हो गई। बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिए जाने पर ड्राइवरों ने जाम समाप्त किया तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed