फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

सिपाहियों ने ट्रेन के सामने कूदने से रोका तो भिड़ी युवती

Sun, 05 Apr 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 05 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
शिवकुटी के पूरा गड़ेरिया रेलवे क्रासिंग पर रविवार सुबह एक युवती ने जमकर हंगामा किया। रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने पहुंची युवती को लोगों ने रोका तो वह बिफर पड़ी। कंट्रोल रूम की सूचना पर शिवकुटी थाने के सिपाही मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने युवती को पकड़ना चाहा तो वह वर्दी पकड़कर खींचने लगी और उनसे भिड़ गई। युवती के तेवर देखकर तमीशबीनों की भीड़ जुटी गई। किसी तरह पकड़कर महिला सिपाही युवती को थाने ले आई। परिजनों के आने के बाद युवती को उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


पूरा गड़ेरिया क्रासिंग सुबह लगभग दस बजे पच्चीस साल की युवती पहुंची और रेलवे ट्रैक पर लेट गई। यह देखकर आसपास के दुकानदार सन्न रह गए। पहनावे और देखने से युवती किसी अच्छे परिवार की लग रही थी। लोगों ने उसे पकड़ना चाहा वह बिफर पड़ी। वह ट्रैक से हटने को तैयार नहीं थी। इस पर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना पर कुछ कदम की दूरी पर स्थित शिवकुटी थाने से सिपाही पहुंचे। महिला सिपाही युवती को ट्रैक से हटाने लगी तो वह उनसे भिड़ गई और उनकी वर्दी पकड़कर खींचने लगी। उसे मनाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। किसी तरह पकड़कर थाने लाया। पुलिस ने घरवालों को बुलाया। घरवालों के आने के बाद युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन



शिवकुटी पुलिस ने घरवालों को सूचना दी तो युवती के दो भाई पहुंचे। एसओ शिवकुटी संतोष शर्मा ने बताया कि युवती की तीन महीने पहले ही शादी हुई है। इस समय वह मायके आई हुई है। घरवालों ने बताया कि वह अक्सर ऐसा व्यवहार करती रहती है। पुलिस के मुताबिक युवती मानसिक बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस जब रेलवे ट्रैक पर लेटी युवती को पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो वह चीखने लगी। उसने कहा कि वह आत्महत्या करने नहीं जा रही है। वह तो ईश्वर से मिलन करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed