{"_id":"b21db41844e1d878a32e3c28cfd7b554","slug":"crime-hindi-news-236","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी ड्राइवर ने रची थी ट्रेलर लूटने के लिए साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथी ड्राइवर ने रची थी ट्रेलर लूटने के लिए साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 04 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पखवारा पहले उतरांव इलाके में ट्रेलर चालक मुश्ताक अहमद और खलासी मुबीन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड के पीछे ट्रेलर पर लदा सामान लूटने की साजिश थी। हत्या के बाद ट्रेलर ले जाने लगे तो वह स्टार्ट नहीं हुआ। जिस पर शातिर अपने मंसूबे में फेल हो गए। सर्विलांस और मुखबिरों के मदद से पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया। कत्ल मामले का मास्टरमाइंड पुलिस के शिंकजे में नहीं आया।
उतरांव के बलीपुर हाइवे पर एक पखवारा पहले एक ट्रेलर में खलासी और चालक का शव पड़ा मिला था। उनके मोबाइल और नकदी गायब थी। दोनों की वजनदार हथियार से मारकर हत्या की गई थी। उससे पहले उन्हें नशीला पदार्थ खिलाया गया था। ब्लाइंड डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को एक बात समझ नहीं आ रही थी कि आखिर हत्यारे ट्रेलर क्यों छोड़ गए। पुलिस ने चालक और क्लीनर के मोबाइल की कॉल डिटेल और हाइवे के टोल प्लाजा की रसीद और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस ने देखा कि मुश्ताक की ट्रक के ठीक पीछे ही एक ट्रक निकला था। उनके मोबाइल की लोकेशन भी एक ही थी।
इस पर पुलिस को शक हो गया कि ट्रक सवार बदमाशों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली की हत्यारोपी हंडिया टोल प्लाजा के पास मौजूद हैं। इस पर उतरांव एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर मनोज रघुवंशी, एसआई विनोद कुमार सिंह सिपाही अशोक कुमार, पंकज तिवारी, जितेंद्र पाल सिंह, पवन सिंह के साथ घेरेबंदी कर आजमगढ़ के जियनपुर के छुन्नू उर्फ चंद्रजीत यादव, काशीपुर सुराही के अशोक यादव और अशरफपुर मोहल्ले के सुरेश यादव को दबोच लिया।
विज्ञापन
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि सरगना शिवपुर आजमगढ़ का अजय यादव है। उसके खिलाफ जौनपुर में लूट का मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हो गए तो वह फरार हो गया। वह भीलवाड़ा में छिपकर रहने लगा और अलग पहचान बनाने के लिए ट्रक चलाने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात अलवर राजस्थान के मुश्ताक से हुई थी। घटना वाले दिन अजय अपने साथियों के साथ उनके पीछे ट्रक लेकर चल रहा था। रास्ते में पहले खलासी को नशीला पदार्थ खिलाकर सुला दिया। उसके बाद हंडिया पर स्थित ढाबे पर मुश्ताक को चाय में नशीला पाउडर मिलाकर पिला दिया। वह सो गया तो उसे मारकर वे ट्रेलर लेकर भागने लगे लेकिन रास्ते में ट्रेलर की रेडीयेटर की पंखी टूट गई। जिसके चलते वे ट्रक छोड़कर वे फरार हो गए। पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों बदमाश जौनपुर में एक ट्रक लूटने के फिराक में थे लेकिन उससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सरगना अजय की तलाश में जुटी है।