फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

वेल्डर को गोली मारकर बदमाश उठा ले गए मोबाइल और बाइक

Sat, 28 Feb 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 28 Feb 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
मऊआइमा के गदियानी गांव में शनिवार रात वेल्डिंग का काम करने वाले रेहान को बाइक सवार बदमाशों ने अंधेरे में गोली मार दी। बदमाश उसका मोबाइल और बाइक लेकर भाग निकले। घायल वेल्डर को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेहान के सीने में गोली का छर्रा लगा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


गदियानी का रेहान वेल्डिंग का काम करता है। उसकी घर के पास ही मेनरोड पर दुकान है। शाम को वह दुकान बंद कर घर पहुंचा। तभी उसके पास किसी का फोन आ गया। वह बाइक लेकर घर से निकला। वह बाइक खड़ी कर सड़क किनारे शौच करने लगा। तभी कुछ लोग अंधेरे में पहुंचे और उसकी बाइक लेकर भागने लगे। रेहान शोर मचाते हुए दौड़ा तो बदमाशों ने तमंचे से गोली मार दी। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। बदमाश उसका मोबाइल और बाइक लेकर भाग निकले। गांव वाले पहुंचे तो रेहान खून से लथपथ तड़प रहा था। गोली मारे जाने की खबर एसओ मऊआइमा रामआशीष उपाध्याय और सीओ सोरांव लाल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ लाल प्रताप सिंह ने बताया कि रेहान का सुबह खनीनार के प्रेम पासी नामक युवक से गाड़ी खड़ी करने को लेकर झगड़ा हुआ था। फिलहाल प्रथम दृष्टया इसी रंजिश में गोली मारने की बात आ रही है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed