फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contractor accused of maltreatment of bodies found

दुराचार के आरोपी ठेकेदार का मिला शव

Fri, 29 Apr 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 29 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Contractor accused of maltreatment of bodies found
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के भुड़की गांव निवासी पैक्सफेड ठेकेदार की हत्या कर बुधवार रात शव भंडारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर रख दिया गया। ठेकेदार की जेब से रिवाल्वर की दो गोलियां और बैग से सुसाइड नोट और 18,280 रुपये मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली दूर से मारे जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि जीआरपी इसे आत्महत्या बता रही है, लेकिन ठेकेदार का लाइसेंसी रिवाल्वर कहां है, इसका जवाब उसके पास नहीं है। ऐसे में यह घटना आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ गई है। मालूम हो कि ठेकेदार की बेटी ने कुछ दिनों पूर्व भदोही के कप्तान से अपने पिता पर दुराचार का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की थी। उसने यह भी आरोपित किया था कि पिता ने उसे अपने कुछ साथियों के साथ अगवा कर हंडिया में उसके साथ अश्लील हरकत की थी।
विज्ञापन


  बुधवार रात तकरीबन पौने नौ बजे एक सिपाही ने प्लेटफार्म पांच पर एक सीमेंट सीट पर अचेतावस्था में लेटे एक व्यक्ति को देखा तो जीआरपी को सूचना दी। दरोगा संतोष श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और देखा कि उस व्यक्ति की दाहिनी कनपटी पर गोली का निशान है। उस व्यक्ति की शर्ट की जेब से एक कागज मिला। उसमें लिखा था कि बैग में रजिस्टर है। उसमें मेरा सुसाइड नोट है।
विज्ञापन


पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें जरूरी इस्तेमाल के कपड़े, चना, बिस्कुट, पानी की बोतल आदि सामान मिले। रजिस्टर के 14 पेजों में सुसाइड नोट लिखा था। इसमें एसपी संतरविदासनगर के नाम और दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पुत्री के नाम पत्र भी था। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो थोड़ी दूर पर विजिटिंग कार्ड और पहचानपत्र गिरा मिला। सुसाइड नोट में उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी, साले, भतीजे और कई अन्य लोगों के मोबाइल नंबर लिखे थे। इसी के आधार पर ठेकेदार की शिनाख्त हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली की चोट पुरानी होने और और गोली दूर से मारे जाने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट के आधार पर प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। वैसे अन्य पहलुओं पर भी जांच कराई जाएगी। 
-केपी सिंह, एसपी, जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed