फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Conspiracy to extract money from the father son

पिता से रकम ऐंठने के लिए बेटे ने रची साजिश

Wed, 03 Feb 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन

नवाबगंज इलाके के लोक निर्माण विभाग से रिटायर कर्मचारी से मोटी रकम वसूलने के लिए बेटे ने साजिश रच डाली। खुद की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए पिता के पास तीन दलाल भेज दिए लेकिन लखनऊ में गोमती नगर बैंक से रकम निकालने के दौरान बाप-बेटे के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई तब मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन

नवाबगंज में बरईपुर गांव के सुखराम पीडब्ल्यूडी से रिटायर हैं। उकी चार बेटियां औैर तीन बेटे हैं। रिटायरमेंट के बाद सुखराम को पीएफ की रकम मिली थी। सुखराम के दूसरे नंबर के बेटे सुरेश की नजर पिता के रुपयों पर थी। सुरेश ने पिता से रकम हड़पने के लिए सरकारी नौकरी का ड्रामा किया। इसके लिए उसने अपने तीन दोस्तों का सहारा लिया। कुछ दिन पहले उसने तीन शातिरों को पिता के पास भेजा। 

विज्ञापन

शातिरों ने बेटे की सरकारी नौकरी लगवाने क ा झांसा दिया। सुखराम ने उस समय तो मना कर दिया लेकिन सोमवार को जब दोबारा सुरेश के दोस्त पहुंचे तो सुखराम उनके झांसे में आ गए। वे उनके साथ बैंक से रकम निकालकर देने के लिए घर से चल दिए। सिविल लाइंस में एक बैंक से 50 हजार रुपये निकाला भी लेकिन शातिर और रकम मांग रहे थे। तब सुखराम ने बताया कि बाकी रकम लखनऊ की गोमतीनगर शाखा में जमा है। इस पर सभी कार से सुखराम को लेकर गोमतीनगर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां रकम निकाल रहे थे तभी सुखराम का बेटा भी आ गया। इसी दौरान बाप-बेटे के बीच झगड़ा हो गया तो गोमतीनगर थाने की पुलिस आ गई। जिसके बाद सुरेश के दोस्त भाग निकले। पुलिस बाप-बेटे को थाने ले गई। इधर सुबह से सुखराम के गायब होने पर घरवाले उनकी खोजबीन करने निकले। परिजन पुलिस चौकी पहुंचे। रात में गोमतीनगर पुलिस ने नवाबगंज पुलिस से संपर्क किया तो मामला खुला। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed